Bipasha Basu Baby Girl: कुछ ऐसी दिखती है बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की नन्ही प्रिसेंस, ये रखा बेटी का नाम

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज नन्ही प्रिसेंस के पेरेंट्स बन गए है. पापा करण ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. एक्टर ने बेबी की फोटो शेयर करते हुए उनका नाम भी रिवील कर दिया है.

Bipasha Basu-Karan Singh Grover Baby Girl Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए है. एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस खबर से पापा करण के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. अब करण ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. एक्टर ने पोस्ट में बेबी का नाम भी रिवील किया है.

करण ने दिखाई बेटी की पहली झलक

नये-नये पापा बने करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के पैरों की एक तस्वीर साझा करते हुए, बच्चे का बर्थ डेट, 12.11.2022 लिखा और उसका नाम बताया, देवी बसु सिंह ग्रोवर. एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है.”

फैंस कर रहे कमेंट

करण की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. सोफी चौधरी ने लिखा, ”अब तक की सबसे अच्छी सबसे अच्छी खबर !! दोस्तों तुम लोगों के लिए बहुत खुश हुं!!!!! भगवान आपकी परी को आशीर्वाद दे.” दीया मिर्जा ने लिखा, ”इस दुनिया में आपका स्वागत है नन्ही परी…प्यार प्यार और अधिक प्यार हमेशा! आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती…हम सबका आशीर्वाद”. एक यूजर ने लिखा,” देवी यहां है देवी यहां है देवी यहां है, हमारी छोटी देवी यहां है .. बधाई हो मम्मी-पापा”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बिपाशा मैम और करण सर को आपकी नन्ही परी के लिए बधाई और मुझे आशा है कि आप और आपका बच्चा स्वस्थ और स्वस्थ होंगे…एक बार फिर बधाई बिपाशा मैम”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बच्चे भगवान का रुप होते है… ईसा मसीह हमेशा बच्चों से प्यार करते हैं…बच्चे मन के सचे.”

Also Read: बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के घर आई लक्ष्मी, शादी के छह साल एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, देखें तसवीरें
करण और बिपाशा की लवस्टोरी

करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे. उन्हें अपनी 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर प्यार हो गया था. हाल ही में बिपाशा ने खुलासा किया था कि वह बेड रेस्ट पर हैं. बिस्तर में टक अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “बेडरेस्ट मजेदार नहीं है, जब आपके पास बच्चे के आने से पहले इतना काम हो…अपने आप को सिर्फ चिल करने के लिए कह रही हूं… बस चिल करो.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >