Bigg Boss चाहते हैं...की आवाज निकालने वाले विजय विक्रम सिंह कभी करना चाहते थे आत्महत्या, ऐसे बदली किस्मत

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के कई फैंस है, जो एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं. हालांकि एक तरफ सबके मन में ये ख्याल भी आता होगा, कि बिग बॉस चाहते हैं, ये आवाज आखिरकार किसकी है, ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में सबकुछ बताएंगे.

हर कोई जानना चाहता है कि बिग बॉस में ये जो हर बार आवाज आती है, कि बिग बॉस चाहते हैं…आप अपना माइक पहन लें. ये आखिरकार बोलता कौन है, तो हम आपको बता दें कि इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि विजय विक्रम सिंह है.

बिग बॉस के नैरेटर विजय विक्रम सिंह आज जितने फेमस हैं. इससे पहले उन्होंने काफी संघर्ष किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि विजय एक वक्त था जब शराब के आदी थे और गंभीर रूप से बीमार थे.

कानपुर के रहने वाले विजय का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था और उनका बचपन से ही आर्मी ऑफिसर बनने का सपना था. जब विजय पहली बार एसएसबी में उपस्थित हुए तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. इस बात ने उन्हें तोड़ दिया और इस वजह से, उन्होंने 18 साल की उम्र में शराब पीना शुरू कर दिया. अगले 4 वर्षों में वे 7 बार असफल हुए और सेना की नौकरी नहीं पा सकें.

हर रिजेक्शन ने उन्हें शराब के करीब ला दिया. इसी बीच वह कॉलेज गये और नौकरी भी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी शराब की लत एक गंभीर समस्या बन चुकी थी. 24 साल की उम्र में वह अपनी दिन की शुरुआत शराब से ही करते थे. 7 साल के अंदर ही उनका शरीर बर्बाद हो गया, 2005 में उन्हें पेट की गंभीर बीमारी हो गई. डॉक्टर ने कहा कि उनके बचने की संभावना सिर्फ 15 फीसदी है. उन्हें निमोनिया का अटैक भी आया था, सौभाग्य से उनकी जान बच गई.

बाद में विजय को सरकारी नौकरी मिल गई, लेकिन जब वे मुंबई आए तो वो वॉइस ओवर आर्टिस्ट बन गए. 2009 में विजय ने बड़ा रिस्क लिया और सरकारी नौकरी छोड़ दी. वह फैमिली मैन 1 और 2, स्पेशल ऑप्स, 777 चार्ली में भी दिखाई दिए. अभी वह बिग बॉस के आवाज बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >