Who Is Bigg Boss: पहली बार घरवालों के सामने आये रियल बिग बॉस, नहीं पहचान सका कोई भी, देखें VIDEO

कहते हैं न बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई भी नहीं जानता है. ऐसा ही कुछ लेटेस्ट एपिसोड में हुआ. जहां बिग बॉस खुद घर के अंदर आ गए. उन्होंने घरवालों से बातचीत भी की, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं सका.

बिग बॉस 16 में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. हर तरफ रिश्ते बदल रहे है. पिछले 60 दिनों में जो कंटेस्टेंट एक दूसरे के दोस्त थे, वह आज दुश्मन बन गए हैं. बीते एपिसोड में तो कुछ ऐसा हुआ. जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं थी. जी हां लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों से मिलने रियल बिग बॉस आ गए. हालांकि घरवाले उन्हें पहचान नहीं पाये और किसी ने रिएक्ट नहीं किया. बिग बॉस अपने साथ घरवालों के घर से आयी चिट्ठी लेकर पहुंचे थे. उन्होंने कुछ खत सुनाये भी, फिर भी कोई उन्हें पहचान नहीं सका.

बिग बॉस के घर में रियल बिग बॉस की एंट्री

अब आप सब के मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि रियल बिग बॉस का नाम आखिर है क्या. तो हम आपको बता देते हैं कि जिस बिग बॉस की आवाज के आप फैन है, वो और कोई नहीं बल्कि विजय विक्रम सिंह है. उनकी ही आवाज हर रोज घरवालों को डांटने तो कभी उनके साथ मजाक करने में सुनाई देती हैं. हालांकि बिग बॉस के अबतक के सीजन में ऐसा पहली बार हुआ, जब बिग बॉस खुद घर में गेस्ट बनकर आये. उनका अचानक आना बाहर फैंस के भी समझ से परे है.

https://www.instagram.com/p/CmdxrCIsU8x/?hl=en
राशन टास्क में आये बिग बॉस

दरअसल राशन टास्क के लिए बिग बॉस ने एक टास्क करने के लिए घरवालों को कहा. जिसमें उन्हें राशन पाने के लिए गेस्ट को नजरअंदाज करना होगा. बिग बॉस के साथ दो और लोग घर में आते हैं और उनको तंग करते है. इसी बीच विजय विक्रम सुम्बुल, टीना और साजिद के घर से आई की चिट्ठी पढ़ते हैं.

Also Read: Bigg Boss 16 Elimination: मिड एविक्शन में बिग बॉस के घर से ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, फैंस को लगा झटका
कौन हैं विजय

कानपुर के रहने वाले विजय का जन्म एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था और उनका बचपन से ही आर्मी ऑफिसर बनने का सपना था. आज वह जाने माने वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. 2010 में विक्रम ने ऑडिशन दिया था और वह तबसे बिग बॉस की आवाज बने हुए है. विजय एक्टिंग भी कर चुके हैं. वे फैमिली मैन सीजन 2, स्पेशल ओप्स 1.5-द हिम्मत स्टोरी, 777 चार्ली जैसी सीरीज में काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >