Bigg Boss OTT विनर सना मकबूल हुईं खतरनाक बीमारी का शिकार? गंभीर हालत में फोटो वायरल

Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल एक गंभीर बिमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. इसकी जानकारी उनकी दोस्त आकांक्षा कांचवाला ने एक्ट्रेस की एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है. ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है.

Bigg Boss OTT 3 की विनर सना मकबूल की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. सना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और काफी कमजोर और उदास दिख रही हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर वह किस बिमारी का शिकार हैं और उन्हें क्या हुआ है.

डॉक्टर ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस की करीबी दोस्त और डॉ. आशना कांचवाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सना की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी प्यारी और मजबूत सना, मुझे आप पर बहुत गर्व है. इतनी ताकत और हिम्मत दिखाने के लिए। इंशाअल्लाह, तुम इससे लड़ोगी और पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर निकलोगी। अल्लाह तुम्हारे साथ है.”

किस बीमारी से जूझ रही हैं सना मकबूल?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना Autoimmune Hepatitis नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही लिवर पर हमला करता है, जिससे सूजन और गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं. सना ने इस बीमारी को लेकर अपने कुछ इंटरव्यूज में भी बात की है, लेकिन अब हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, इसपर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. ना ही सना की टीम और ना ही परिवार की ओर से कोई बयान दिया गया है, लेकिन फैंस उनकी जल्द रिकवरी के लिए सोशल मीडिया पर दुआएं कर रहे हैं.

फैंस कर रहे हैं दुआएं

सना की हालत सामने आते ही सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSana ट्रेंड करने लगा है. फैंस और सेलेब्स उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. सना मकबूल ना सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं बल्कि उन्होंने अपनी पॉजिटिव पर्सनालिटी और मजबूती से कई दिल जीते हैं.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 बनी हिट मशीन, तीसरे दिन टूटे जाट-केसरी 2 जैसे 17 फिल्मों के रिकार्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >