Bigg Boss OTT 3: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना में यह क्या कह गए अरमान मलिक, फैंस हो जाएंगे खुश

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में अरमान मलिक की एंट्री हो गई है. अरमान को शो में देखकर फैंस काफी उत्साहित है. अब उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3, 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम कर रहा है. शो में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री ली है. शो में आते ही अरमान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है. कुछ यूजर्स को लगता है कि उन्हें शो का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. कुछ यूजर्स उनके शो में आने से उत्साहित है. इस बीच अरमान ने अपनी तुलना दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से की.


अरमान मलिक ने की सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना
अरमान मलिक एक पॉपुलर यूट्यूबर है और उनके वीडियोज के व्यूज लाखों में आते हैं. अपनी डेली जिंदगी से जुड़े व्लॉग्स वो फैंस के साथ शेयर करते है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में उनकी एंट्री हो गई है. इंडिया टुडे से बात करते हुए, अरमान ने कहा, “पिछले बिग बॉस सीजन से, मेरी पर्सनैलिटी सिद्धार्थ शुक्ला के व्यक्तित्व से बहुत मिलता-जुलता है. वह एक ऐसे कंटेस्टेंट थे, जिनकी पर्सनैलिटी से मैं वास्तव में जुड़ा हुआ था. मुझे यह भी लगता है कि हम दोनों एक तरह से बहुत समान हैं कि हम खुद को अलग रखते हैं.

Also Read- Big Boss OTT 3 में हुआ सीजन का पहला एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, जानें नाम

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…


अरमान मलिक ने कही ये बात
अरमान मलिक ने आगे कहा कि, ”वह ऐसा इंसान था जो अकसर शांत रहता था और जब तक उसे उकसाया नहीं जाता तब तक खुद में ही रहता था. मुझे लगता है कि मैं भी उसके जैसा ही हूं. वो उन कंटेस्टेंट्स में से एक है, जिनकी जर्नी को मैंने देखा है और उनके साथ मैंने सबसे अधिक कनेक्शन फील किया हैं.” गौरतलब है कि अरमान का असली नाम संदीप सिंह है और वो हरियाणा के रहने वाले हैं. वो अपनी दोनों वाइफ के साथ एक ही घर में रहते हैं. अरमान के लोकप्रिय यूट्यूबर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >