Bigg Boss OTT 3 के मेकर्स पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्य, अरमान मालिक और उनकी दोनों वाइफ से है कनेक्शन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 पर पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक नए कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले चुके हैं. इन पर एक्ट्रेस देवोलीना ने एक्स पर जमकर निशाना साधा है.

Bigg Boss OTT 3: Jio Cinema पर स्ट्रीम करने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हर सीजन की तरह यूट्यूबर्स, इनफ्लुएंसर्स और एक्टर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीजन शो में नागिन फेम पॉलोमी दास, रैपर नैजी, बॉक्सर नीरज गोयत, सना सुल्तान, टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी, ऐक्टर साई केतन राव नजर आएंगे. इनके अलावा पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक भी नजर आएंगी.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान और उनकी पत्नियों पर किया कमेंट

अरमान मलिक बिग बॉस में अपनी दोनों पत्नियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बिग बॉस के पहले दिन अरमान मलिक और उनकी पत्नियां शो के सेट पर नए होस्ट अनिल कपूर के सामने अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलासा करते हैं. अरमान बताते हैं कि कैसे वह पायल और कृतिका से मिले और तीनों साथ रहने लगे. वहीं, अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने बताया कि वह कृतिका के लिए किसी भी तरह की गलत धारणा नहीं रखती हैं और वह अपने बच्चों, अरमान और कृतिका के साथ खुशी से रहती हैं. जिस पर स्टार प्लस की गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ ऐसा कमेंट किया है, जिससे पूरा सोशल मीडिया हिल गया है.

Also Read Bigg Boss OTT 3 : चंद्रिका दीक्षित ने किया खुलासा, दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर रोजाना करती थीं इतनी कमाई

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस पर निकाली भड़ास

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अरमान मलिक और उनकी पत्नियों पर निशाना साधा है. जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपको क्या लगता है कि ये मनोरंजन है? ये बेकार की बात है. इसे हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि ये असल में हुआ है. मैं समझ नहीं सकती कि इस घटिया हरकत को कोई एंटरटेनमेंट कैसे कह सकता है? मुझे तो सुनकर ही बेकार लगा.’

बिग बॉस ऐसे लोगों को कैसे बुला सकता है

उन्होंने आगे लिखा है, ‘सिर्फ 6-7 दिनों में प्यार हो गया. शादी हुई और वही चीज बेस्ट फ्रेंड के साथ भी हुई. ये मेरी सोच से भी परे है. बिग बॉस ऐसे लोगों को कैसे बुला सकता है क्योंकि इस शो को बच्चे और बड़े हर कोई देखता है. इनकी कहानी नई जनरेशन को क्या बताएगी? क्या हर कोई इस तरह से एक ही छत के नीचे खुश रह सकता है.’

Also Read Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस में होगी बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर की एंट्री! पूजा भट्ट को कर चुके हैं डेट

वो कौन से लोग हैं, जो अरमान मलिक को फॉलो करते हैं

देवोलीना ने यह भी लिखा, ‘पता नहीं वो कौन से लोग हैं, जो अरमान मलिक को फॉलो करते हैं. बिग बॉस को न जाने क्या हो गया है कि वह ऐसे लोगों को शो में बुला रहे हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >