Bigg Boss OTT 2 House: बिग बॉस ओटीटी हाउस का पहला वीडियो आया सामने, रीसाइकिल थीम देख आप भी कहेंगे- क्या घर…

बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट घर में धमाल मचाएंगे. वहीं इंटीरियर कैसा होगा. आइये जानते हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2, 17 जून को प्रीमियर के लिए तैयार है. फैंस नये सीजन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. शो को इस बार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. ऐसे में फैंस वीकेंड के वार से लेकर कंटेस्टेंट के लड़ाई-झगड़े को फिर से देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है. शिल्पा शेट्टी के पति, राज कुंद्रा, सूरज पंचोली, कुणाल कामरा, योहानी, पूजा गौर, अविनाश सचदेव, आवेज दरबार, अंजलि अरोड़ा जैसे सेलेब्स के शो में भाग लेने की चर्चा है. अब बिग बॉस हाउस की पहली झलक सामने आ गई है.

बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस की फर्स्ट फोटो आई सामने

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर को ओमंग कुमार द्वारा डिजाइन किया गया है. यह घर एक रीसायकल किया हुआ अजूबा है. ओमंग और प्रोडक्शन डिजाइनर वनीता ने रिसाइकल की गई चीजों के इस्तेमाल से इसे एक यूथफुल वाइब दिया है. प्लास्टिक की बोतलों ने बिग बॉस के ग्रैंड प्रवेश द्वार में नई जान फूंक दी है, जो दूसरे दरवाजों के साथ काफी अच्छे से मिक्स हो रहा है. गार्डन एरिया में कुछ पेड़-पौधें देखे जा सकते हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स के बैठने के लिए सीटिंग एरिया बनाया गया है, जिसमें सोफे और चेयर्स लगे हुए हैं.

लिविंग रूम को खूबसूरती से किया गया है डिजाइन

वीडियो का नेक्ट पार्ट घर के लिविंग रूम एरिया को दिखाता है. लिविंग रूम स्पेस की सजावट को मैचिंग फर्श और दीवारों के साथ पिंक एस्थेटिक लुक दिया गया है. किचन को बायें छोर पर देखा जा सकता था, जबकि स्पेस डिजाइन के साथ बड़ा सा डाइनिंग टेबल देखा जा सकता है. लिविंग रूम में डाइनिंग टेबल के ऊपर गुलाबी रंग के बल्ब काफी आकर्षक लग रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: कब और कहां देख सकते हैं सलमान खान का रियालिटी शो, ये 13 कंटेस्टेंट घर में मचाएंगे धमाल
बिग बॉस का घर देख आप भी कहेंगे वाह

बेडरूम एरिया की बात करें तो इसे काफी कलरफुल रखा गया है. कई साइकेडेलिक टोन और पैटर्न हैं, जो गजब के वाइब्स दे रहे हैं. घर में कई डबल और सिंगल बेड हैं. कई लाउंज एरिया के अलावा, एक विशेष कोना बनाया जाता है, जहां का इंटिरियर व्हाइट है और बड़े-बड़े ब्लॉक्स में बिग बॉस ओटीटी लिखा हुआ है. इसके अलावा हाउस में जेल एरिया भी बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से वहां जाना होगा. फिटनेस का ध्यान रखते हुए हर सीजन की तरह जिम और स्विमिंग पूल भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >