बिग बॉस 14 की सेलिब्रिटी कपल जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और एली गोनी (Aly Goni) की रोमांटिक डेट की फोटो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है. जैस्मिन से जब पूछा गया कि वो बर्थडे कैसे मनाने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण हम ज्यादा लोगों को बर्थडे में शामिल नहीं कर सकते हैं. यह जश्न मनाने का सही समय नहीं है.
https://www.instagram.com/p/COf7RnyB5PV/
वायरल हो रहा है एली का ये वीडियो
एली ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन खिड़की पर खड़े हैं. दोनों अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में जैस्मिन का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘तेनू याद करां’ बजता सुनाई दे रहा है. इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए अली लिखते हैं- “बहुत कोशिश की रील बनाने की यही बन पाया भाई. देख लो यही है जो है.”
https://www.instagram.com/p/CQipQp2HmvM/
बिग बॉस 14 में देखने को मिली थी एली और जैस्मिन की केमिस्ट्री
एली और जैस्मीन ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. पहले दोनों अच्छे दोस्त थे. बिग बॉस 14 के दौरान दोनों की नजदिकयां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए.
https://www.instagram.com/p/CPDa3XAnpGe/
इन शो में नजर आ चुकी हैं जैस्मिन
टशन-ए-इश्क, दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है जी और नागिन 4 जैसे शो में काम कर चुकीं अभिनेत्री अपने अब तक के करियर में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए आभारी महसूस करती हैं. वो उम्मीद करती हैं कि वह अपने कैरियरमें नई ऊंचाइयों को छूएंगी.
एली और जैस्मिन को टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था
एली गोनी और जैस्मिन भसीन को बिग बॉस सीजन 14 में एक साथ देखा गया था. घर के अंदर के दोनों के कई मोमेंट्स काफी यादगार हैं. इतना ही नहीं दोनों टोनी कक्कड़ के गाने ‘तेरा सूट’ में दिखाई दिए थे. इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें भरपूर प्यार मिला था.
https://www.instagram.com/p/CMJjGDoHMfr/
Posted By: Shaurya Punj
