Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस के घर में दोस्ती और दुश्मनी के बीच की लाइन वैसे ही काफी पतली है, ऊपर से नॉमिनेशन का वार पड़ते ही रिश्तों का असली टेस्ट शुरू हो जाता है. इस हफ्ते भी घरवालों के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी. हालांकि बिग बॉस के लास्ट मिनट मसाले ने पूरा माहौल ही बदल दिया.
किसने किसका नाम लिया?
नॉमिनेशन के दौरान घरवालों ने जमकर एक-दूसरे पर निशाना साधा.
- अमन गांधी: आसिफ, लव
- अर्शिफा खान: आम्रपाली, लव गिल
- आम्रपाली दुबे: माही, अर्शिफा
- माही विज: आम्रपाली, लव गिल
- यंग डीएसए: अमन, कनिका
- ईशा रिखी: उदिति, काजी
- आसिफ खान: अमन, उदिति
- स्काउट: उदिति, अमन
- रोहिद खान: अमन, गुल्लू
- गुल्लू: स्काउट, रोहिद
- कनिका मान: उदिति, स्काउट
- काजी तौकीर खान: आम्रपाली, ईशा
नॉमिनेशन की प्लानिंग इन कंटेस्टेंट्स पर पड़ गई भारी
दरअसल, रोहिद, स्काउट, आसिफ और यंग पर नॉमिनेशन डिस्कस करने का इल्जाम लगा. बिग बॉस ने इस हरकत को लेकर चारों को चेतावनी दी. इसके बाद एक बड़ा फैसला लेते हुए घरवालों की पूरी नॉमिनेशनल प्रोसेस को कैंसिल कर दिया. मतलब जिन नामों को लेकर घरवालों ने वोट किया था, वो सारे नाम अब किसी काम के नहीं रहे. गेम फिर से जीरो पर आ गया.
बिग बॉस ने दी ऐसी सजा, तीन सीधे नॉमिनेट
नॉमिनेशन प्रोसेस कैंसिल करने के बाद बिग बॉस ने नियम तोड़ने वालों पर सीधा एक्शन लिया. रोहिद, आसिफ और स्काउट को सजा के तौर पर सीधे नॉमिनेट कर दिया गया. वहीं यंग भी इस मामले में शामिल था, लेकिन वह घर का कैप्टन है. इसी वजह से उसे नॉमिनेशन से सेफ रखा गया.
अब इन तीनों में से किसकी बिग बॉस 20 की जर्नी यहीं खत्म होगी और कौन दर्शकों के वोटों के दम पर सुरक्षित निकल जाएगा, इसका फैसला तो वीकेंड का वार में ही होगा. लेकिन इतना तय है कि नॉमिनेशन के इस ट्विस्ट ने घर का गेम जरूर हिला दिया है.
