Bigg Boss 20: 4 महीने में टूटी शादी, रोडीज के वक्त लीक हुई फोटो...बिग बॉस के घर में गुल्लू ने रिवील किया सीक्रेट' मैरिज की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 में रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम गुल्लू (कुशल तंवर) ने अपनी सीक्रेट शादी और तलाक पर चुप्पी तोड़ी है. काजी तौकीर के सामने गुल्लू ने माना कि उनकी शादी की वायरल तस्वीरें असली थीं. जानिए आखिर क्यों महज 4-5 महीने में ही खत्म हो गया उनका रिश्ता और कैसे उन्होंने इस मुश्किल दौर का सामना किया.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम कुशल तंवर उर्फ गुल्लू लगातार चर्चा में बने हुए हैं. शो में उनकी बेबाकी और पर्सनल लाइफ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. अब गुल्लू  ने काजी तौकीर के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में खुलासा किया, जिसके बारे में वह अब तक खुलकर बात करने से बचते रहे थे. गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी हुई थी, जो करीब 4-5 महीने ही चल पाई। इसके बाद साल 2024 में उनका तलाक हो गया.

वायरल शादी की तस्वीरों की बताई सच्चाई

गुल्लू की शादी की कुछ तस्वीरें पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. हालांकि, शो में आने से पहले उन्होंने इन तस्वीरों को फेक बताया था और खुद को सिंगल बताया था. अब बिग बॉस के घर में काजी तौकीर से बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल तस्वीरें असली थीं और वह शादीशुदा रह चुके हैं.

">

गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी अरेंज मैरिज थी. उन्होंने कहा कि वह ऐसी जगह से आते हैं, जहां कम उम्र में शादी होना आम बात है. उनके मुताबिक, अगर कोई लड़का कुछ नहीं कर रहा होता है, तो परिवार उसकी शादी करवा देता है. उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था.

मैं अपनी जिंदगी के ऐसे फेज में था, जहां से निकलना मुश्किल था

काजी से बात करते हुए गुल्लू  ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि वह एक ऐसे फेज से गुजर रहे थे, जहां से बाहर निकलना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें हर किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता, क्योंकि सामने वाला उन्हें शायद कभी समझ ही न पाए.

Gullu- With-Ex- Wife, , फोटो- इंस्टाग्राम

 गुल्लू  ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही चीजें ठीक नहीं रहीं और करीब 4-5 महीने बाद उनका रिश्ता खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया. हालांकि, तलाक तुरंत नहीं हुआ. इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया और अकेले रहना शुरू कर दिया.

रोडीज के दौरान वायरल हुई थी शादी की फोटो

गुल्लू ने बताया कि जब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें रोडीज में आने का मौका मिला. इसी दौरान ग्रुप में किसी ने उनकी शादी की तस्वीर शेयर कर दी. इसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था.

उन्होंने बताया कि उस समय तक उनका तलाक नहीं हुआ था. परिवार भी उनके खिलाफ हो गया था, क्योंकि गुल्लू तलाक चाहते थे, जबकि उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थीं. इस वजह से उनके लिए वह दौर और भी मुश्किल हो गया था.

तलाक के बाद बदली जिंदगी

आखिरकार साल 2024 में गुल्लू का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी पर ध्यान देना शुरू किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज वह अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं और बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं.

 गुल्लू  ने काजी को बताया कि अब उनके माता-पिता भी उन्हें लेकर काफी गर्व महसूस करते हैं. जिस दौर ने कभी उन्हें मानसिक और भावनात्मक तौर पर परेशान किया था, आज वह उसे अपनी जिंदगी का एक बीता हुआ अध्याय मानते हैं.

गुल्लू और काजी तौकीर , फोटो- इंस्टाग्राम

काजी के साथ हुई इस बातचीत में गुल्लू ने अपनी कहानी बताते हुए यह भी जाहिर किया कि हर इंसान की जिंदगी के पीछे एक ऐसी कहानी हो सकती है, जिसे वह हर किसी के सामने नहीं बता पाता. बिग बॉस के घर में उनका यह खुलासा अब उनकी पर्सनल लाइफ का एक ऐसा पहलू सामने लाया है, जिसके बारे में दर्शकों को पहले पूरी जानकारी नहीं थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "शायद मैं ही गधी हूं...", बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने खुद को क्यों कहा ऐसा? गुल्लू के गेम पर उठी बहस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >