Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. बीते वीकेंड का वार अवेज दरबार को घर से कम वोटो के चलते बेघर होना पड़ा. फैंस इस डिसीजन से बिल्कुल खुश नहीं थे. अब बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं और उनके एविक्शन को गलत बताया.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही के वीकेंड का वार में दर्शकों को तब झटका लगा जब अवेज दरबार को कम वोटो के चलते एविक्ट होना पड़ा. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस डिसीजन से खुश नहीं है और बिग बॉस को कह रहे हैं कि वह उन्हें सीक्रेट रूम में रख सकते थे. अब बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव भी अवेज के सपोर्ट में आ गए हैं.

अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया रिएक्शन

यूट्यूबर एल्विश यादव ने निराशा व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा, “अभी-अभी मेरा इवेंट खत्म हुआ… फिर अचानक से पता लगा कि बिग बॉस से आवेज भाई बाहर हो गए हैं. गौहर खान भी आई थी उनके समझाने कि वह क्या सही कर रहा है और क्या गलत कर रहा है, लेकिन उसी दिन उनसे निकाल दिया गया. मुझे ये अनफेयर लगा, क्योंकि वह उन्हें ले जाने तो नहीं आई थी. वह बहुत अच्छा खेल रहा था. मुझे तो यह एविक्शन सही नहीं लगा.”

अवेज दरबार के बारे में

अवेज दरबार का एविक्शन तब हुआ, जब वह अशनूर कौर और प्रणित मोरे के साथ बॉटम 3 में थे. अवेज एक पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और अभिनेत्री गौहर खान के देवर हैं. अवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ बिग बॉस में एंटर हुए थे.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान की हार पर ली चुटकी, अभिषेक पर तंज कसने वालों को कहा- लड़खड़ा दिया दुश्मन को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >