Bigg Boss 19: अपने ऑन स्क्रीन पति गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरी अनुपमा, कहा- जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना बन चुके हैं. शो को लेकर इंटरनेट पर बहुत ज्यादा हाइप पर है. अब गौरव के सपोर्ट में उनकी को-स्टार रुपाली गांगुली उतर आई है. आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है. ग्रैंड फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज और हाइप है. गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले का टिकट जीत गए हैं और शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए. जब से वह पहले फाइनलिस्ट बने हैं, उनके चाहने वाले काफी खुश है. सोशल मीडिया पर गौरव को लेकर फैंस कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं. उनके चाहने वाले उम्मीद कर रहे कि गौरव ही इस सीजन के विनर बने. अब विनर कौन बनता है, इसे पर्दा 7 दिसंबर को हटेगा. इस बीच गौरव की को-स्टार और अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने बड़ी बात कह दी है.

गौरव खन्ना को जीतते देखना चाहती हैं रुपाली गांगुली

दरअसल, एक इवेंट में रुपाली गांगुली ने गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 में भाग लेने पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ”मुझे अमाल बहुत पसंद है. मुझे फरहाना, तान्या और सभी का दिया हुआ कंटेंट बहुत पसंद है. हालांकि गौरव जीतने के हकदार हैं. जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी.”

अनुपमा में अनुज का रोल निभाया था गौरव खन्ना ने

गौरव खन्ना ने राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था. शो में वह अनुपमा के पति के रोल में दिखे थे. दोनों की लाजवाब जोड़ी को दर्शकों ने भर-भर कर प्यार दिया. शो से उनका किरदार खत्म कर दिया गया है. फिर भी फैंस को लगता है कि मेकर्स उनकी वापसी जरूर करवाएंगे. कुछ दिन पहले गौरव का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था. इस इंटरव्यू में उनसे अनुपमा में वापसी को लेकर पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजन सर ने इस किरदार को नहीं मारा है. ऐसा है कि स्टोरी में मेरी कोई जगह नहीं है. लेकिन यह इंडियन टेलीविजन है. कोई भी जिंदा रह सकता है और इसके कई उदाहरण हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं. लेकिन कभी भी ऐसा मत कहो.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >