Bigg Boss 18 Full Contestants List: इन 18 कंटेस्टेंट की सलमान खान के शो में हुई एंट्री, जानें सेलेब्स के नाम

Bigg Boss 18 Full Contestants List: बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में कई पॉपुलर स्टार्स ने एंट्री ली है. जिसमें चाहत पांडे, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा और तंजिंदर सिंह बग्गा शामिल है. आइये देखते हैं फुल कंटेस्टेंट लिस्ट.

Bigg Boss 18 Full Contestants List: बिग बॉस सीजन 18 स्वैग से शुरू हुआ. होस्ट सलमान खान ने टाइम के तांडव से दर्शकों को रूबरू करवाया. वहीं बिग बॉस ने भी घर की इनसाइड डिटेल्स देते हुए कहा कि कौन से कंटेस्टेंट आने वाले दिनों में क्या करेंगे. कहां रणनिती बनाएंगे और कहां झगड़ा होगा. इसके साथ ही चाहत पांडे ने पहली कंटेस्टेंट बनकर रियालिटी शो में एंट्री ली. उन्हें स्पेशल पॉवर भी दिया गया, जिसमें किसी 2 सदस्य को जेल भेजना था.

ये हैं बिग बॉस 18 का फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट

चाहत पांडे

शहजादा धामी

शिल्पा शिरोडकर

अविनाश मिश्रा

तंजिंदर सिंह बग्गा

श्रुतिका अर्जुन

करणवीर मेहरा

नायरा बनर्जी

रजत दलाल

मुस्कान बामने

अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान

ईशा सिंह

चुम दरंग

वकील गुणरत्न सदावर्ते

विवियन डिसेना

हेमा शर्मा

ऐलिस कौशिक

सलमान खान को कैसी लड़की चाहिए

प्रीमियर के दौरान, अनिरुद्धाचार्य महराज ने भी बिग बॉस 18 के घर में एंट्री ली, उन्होंने भाईजान, नायरा बनर्जी और तंजिंदर सिंह बग्गा की शादी की भी बात छेड़ी. उन्होंने कहा, मैं ऐसी लड़की लेकर आऊंगा जो कभी भागेगी नहीं, जिसके बाद भाईजान ने कहा, मुझे भगौरी ही चाहिए. ये सुनकर हर कोई हंसने लगा. इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य ने एक्टर को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की.

करणवीर मेहरा ने बिग बॉस में क्यों लिया भाग

उन्होंने बिग बॉस 18 में भाग लेना का क्यों सुना, इसपर करणवीर ने कहा, “इस शो की जिस तरह की पॉपुलैरिटी है और इसकी पहुंच है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था. इसके अलावा करणवीर मेहरा ने असिम रियाज के साथ अपने हालिया विवाद पर बात की. उन्होंने कहा, ”मैं 80 दशक का बच्चा हूं. हम चमगादड़ से हड्डियां तोड़ने के आदी हैं. आसिम बुरा आदमी नहीं है, वह सिर्फ अपनी छवि के मुताबिक जी रहा है, लेकिन लड़ाई-झगड़े का कोई मतलब नहीं है.

Also Read- Bigg Boss 18: लास्ट मोमेंट पर Nia Sharma ने झाड़ा ‘बिग बॉस’ शो से पल्ला, तो सोशल मीडिया पर…

Also Read- Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: जानिए बिग बॉस के लिए सलमान खान कितना फीस लेते हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >