Bigg Boss 18 Elimination: बीबी हाउस से इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस हर दिन दर्शकों को एंटरटेनमेंट के रोलर कोस्टर राइड पर लेकर जाता है. जहां अब तक घर से हेमा शर्मा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने और गुणरतन सदावर्ते एलिमिनेट हो चुके हैं. वहीं इस वीक भी शॉकिंग एविक्शन हुआ.

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे लोगों के बीच धूम मचा रहा है. इस सीजन में कई धांसू कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिसमें करण वीर मेहरा, चुम दरंग, रजत दलाल, अरफीन खान, शहजादा धामी, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, तजिंदर सिंह बग्गा और शिल्पा शिरोडकर शामिल है. बीते तीन हफ्तों में हेमा शर्मा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने और गुणरतन सदावर्ते एलिमिनेट हो चुके हैं. अब इस बार के वीकेंड का वार में शॉकिंग एविक्शन हुआ.

शहजादा धामी बिग बॉस 18 से बाहर हो गए हैं

बिग बॉस 18 के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में दर्शकों को 440 वोल्ट के झटके लगे. अंत में सात प्रतियोगी नामांकित हुए. जिसमें शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, अरफीन खान, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, श्रुतिका अर्जुन और शहजादा धामी का नाम शामिल है. अब इस वीक जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, वो कोई और नहीं बल्कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी है. सोशल मीडिया हैंडल बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, शहजादा धामी #BiggBoss18 के घर से बाहर हो गए हैं. ये खबर वाकई दर्शकों के लिए चौंकाने वाली है.

रजत दलाल की क्यों लगी क्लास

वीकेंड का वार में सलमान खान ने रजत दलाल की जमकर क्लास लगाई. भाईजान ने उनसे बात करते हुए कहा, ‘रजत आपकी जो हेडलाइन होती है वो बहुत सही होती है, लेकिन मैटर अजीब सा हो जाता है. आपको बाहर के कुछ कमेंट्स दिखाते हैं, तब आपको रियालिटी चेक मिलेगा…कमेंट्स में लिखा है, ‘रजत बाउंसर और बॉडीगार्ड, कल जिस लड़की की बेइज्जती कर रहा था, आज उसका रखवाला बन गया है.’

ऐलिस कौशिक को बताई सलमान खान ने ये सच्चाई

सलमान खान ने ऐलिस कौशिक को उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर किए. एक्टर ने कहा, ‘ऐलिस करण को आपने बताया है कि बाहर आपको किसी ने प्रपोज किया है…लेकिन जिसकी आप बात कर रही हैं, वह अलग ही इंटरव्यू दे रहा है.. ये सुनते ही एक्ट्रेस रोने लगती है और टूट जाती है. इधर अविनाश मिश्रा ये सुनकर शॉक्ड हो जाते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18: जानें कौन हैं दिग्विजय सिंह राठी, जो घरवालों की बढ़ाएंगे टेंशन, सलमान खान के शो में होगा खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >