Tina Datta Birthday: जब टीना दत्ता ने कहा था-बॉयफ्रेंड करता था पिटाई,रिलेशनशिप को लेकर किया था ये खुलासा

Tina Datta Birthday: ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट टीना दत्ता, शालीन को लेकर चर्चा में रहती है. एक्ट्रेस के लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें मारता-पिटता था.

Tina Datta Birthday: टीना दत्ता आज अपना बर्थडे मना रही है. इन दिनों टीना रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आ रही है. टीना काफी अच्छा गेम खेल रही है. टीना और शालीन का जो लव एंगल है, उसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है. शालीन और टीना की जोड़ी भी फैंस को पसन्द आती है. शालीन ने तो अपनी रिंग भी उन्हें दे दी है. उनकी लव स्टोरी कहां तक जाएगी, ये तो पता नहीं. लेकिन क्या आप जानते है वो एक अब्यूजिव रिलेशनशिप में थी.

टीना दत्ता ने किया था बड़ा खुलासा

टीना दत्ता टीवी जगत का एक जाना पहचाना नाम है. बिग बॉस 16 में टीना की नजदीकियां शालीन के साथ बढ़ती दिख रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो एक अब्यूजिव रिलेशनशिप में रह चुकी है. उनका बॉयफ्रेंड उन्हें मारता-पिटता था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उस लड़के को 5 साल तक डेट किया, जहां वह उसके दोस्तों के सामने उसकी पिटाई करता था.

मैं पांच साल तक एक…

बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, मैं पांच साल तक एक लड़के के साथ रिश्ते में थी, जो इस फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था. हम कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे. लेकिन मैंने इसे समय रहते खत्म कर दिया क्योंकि वो मुझे वर्बली और फिजिकली अब्यूज करता था. एक्ट्रेस ने बताया था कि इस वजह से उनका आत्मविश्वास डगमगा गया था.

इन शोज में आ चुकी है नजर

टीना दत्ता को हर कोई उन्हें शो ‘उतरन’ के ‘इच्छा’ के रोल की वजह से पहचानते है. इस किरदार ने उन्हें हर घर में लोकप्रिय कर दिया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने 5 साल की उम्र में ही डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने सिस्टर निवेदिता शो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वो खतरों के खिलाड़ी 7 में दिख चुकी है.

Also Read: Bigg Boss 16: शालीन के लिए ऑब्सेस्ड नहीं है सुम्बुल, पिता ने बताई सच्चाई, बोले-सब एक दूसरे को KISS कर…
बिग बॉस 16 में टीना 

हाल ही में बिग बॉस 16 में शालीन को लेकर टीना और सुंबुल में तीखी बहस हुई थी. शालीन और स्टैन की लड़ाई के बीच सुम्बुल, शिव और निमृत आ जाते है और उन्हें रोकते है. सुम्बुल, शालीन को खींचकर कमरे में ले आती है और उसे बाहर जाने से मना करती है. तभी उस कमरे में टीना आ जाती है और आराम से शालीन से बात करती है. तभी सुम्बुल बीच में चिल्लाने लगती है. ये देखकर टीना उसे शांत रहने के लिए कहती है. इस पर सुम्बुल कहती हैं कैसे, मैं कंट्रोल नहीं कर सकती. जिसके बाद टीना चिल्लाकर कहती है, नहीं कर सकती तो बाहर जाओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >