Bigg Boss 16: शालीन के लिए ऑब्सेस्ड नहीं है सुम्बुल, पिता ने बताई सच्चाई, बोले-सब एक दूसरे को KISS कर...

सुंबुल के पिता तौकीर हसन खान ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शालीन को लेकर क्या सोचती है. बता दें कि वीकेंड के वार में सलमान खान ने एक्ट्रेस को जमकर फटकार लगाई थी. जिसके बाद वो काफी रोने लगी थी.

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच कभी जमकर लड़ाई होती है. तो कभी तीनों के बीच गहरी दोस्ती दिखती है. शालीन और टीना के बीच प्यार है तो दूसरी तरफ सुंबुल, शालीन को लेकर पजेसिव होती जी रही है. जी ये हम नहीं, टीना को ऐसा लगता है. सलमान खान ने भी इसी वजह से सुंबुल को फटकार लगाई थी. अब सुंबुल के पिता ने इस पर बड़ी बात कह दी है.

बिग बॉस 16 में शालीन और स्टैन की लड़ाई

दरअसल, बिग बॉस 16 के घर में शालीन औऱ एमसी स्टैन के बीच लड़ाई हुई थी. जिसके बाद टीना, शालीन से बात करना चाहती थी, लेकिन सुंबुल ने ऐसा नहीं करने दिया. जिसके बाद टीना ने कहती है कि सुंबुल, शालीन को लेकर काफी पजेसिव है. वीकेंड के वार में भी इसी बात को लेकर सलमान खान कहते है कि वह शालीन भनोट के लिए ऑब्सेस्ड है.


सुंबुल के पिता ने कही ये बात

अब इस पूरे मामले पर सुंबुल के पिता तौकीर हसन खान ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, वह शालीन को लेकर ऑब्सेस्ड नहीं है, लेकिन उसकी देखभाल कर रही है. लड़ाई के दौरान सौंदर्या ने भी एमसी स्टेन को पीछे कर रखा था. किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुम्बुल सुर्खियों में आ गई. सब एक दूसरे को किस कर रहे है, हग कर रहे है, सब दोस्त है, पर अगर सुंबुल करें तो उसको बोला जाता है.

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के प्लान पर सलमान खान ने फेरा पानी, सच्चाई का किया खुलासा, अर्चना गौतम की वापसी
सुम्बुल ने की अपने पिता से फोन पर बात

तौकीर हसन खान ने कहा, पहले दिन से उसके साथ ऐसा हो रहा है. वो सॉफ्ट टारगेट बन गई है. वो कहते है, सुम्बुल, शालिन में एक ‘फादर फिगर’ देखती है. वहीं, बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड की मानें तो सुम्बुल ने कॉन्फेशन रूम के अंदर अपने पिता के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. एक्ट्रेस के पिता उसे कहते है, बेटा आपको टीना और शालीन को उनकी औकात दिखानी है नेशनल टीवी पर.

शुक्रवार को वीकेंड का वार के आगामी एपिसोड में, सलमान खान, सुम्बुल पर काफी भड़कते दिख रहे है. वो एक्ट्रेस से कहते है, वह शालीन भनोट के लिए ऑब्सेस्ड है. एक्टर कहते है, और मुझे लगता है कि शालिन इससे काफी वाकिफ है. सलमान खान की बात सुनकर शालीन कहते है, वो मुझसे 20 साल छोटी है! सलमान आगे कहते हैं, ‘इतनी कौन सी गहरी दोस्ती है कि आप टीना को 5 मिनट बात करने के लिए नहीं दे रहे हैं?’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >