Bigg Boss 16 के घर से बाहर जाएंगे एमसी स्टेन! सलमान खान ने गुस्से में खुलवाया दरवाजा, VIDEO

Bigg Boss 16: बिग बॉस का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां सलमान खान ने एमसी स्टेन को घर से बाहर जाने की इजाजत दे दी. इस बात से एमसी काफी खुश हो गए. बता दें कि वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से एक थे.

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया गया है कि एमसी स्टेन शो से बाहर हो गए हैं. सलमान खान उन्हें बाहर भेजने की इजाजत भी दे रहे है. बता दें कि रैपर इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. उनके साथ निमृत कौर, शालीन भनोट और सुम्बुल खान भी नॉमिनेटेड हुए हैं.

एमसी स्टेन हुए बाहर

शुक्रवार के एपिसोड के प्रोमो में होस्ट सलमान खान को दिखाया गया है. वह एमसी स्टेन को याद दिलाता है कि कैसे वह बहुत उत्साह के साथ शो में आया था. वह कहते हैं, ‘किस माइंडसेट के साथ आया था, तू यहां स्टेन…तेरे बाहर बहुत सारे फैन हैं, वो बोलेंगे यार ये कौनसा हमारा हीरो. क्विटर बोलेंगे तेरे को अच्छा लगेगा क्या?’ एमसी स्टेन जवाब देते हैं, “मेरा मन सही में नहीं लग रहा है सर…मैं यहां खुश नहीं हूं”. जब उनके सह-घरवाले उनसे कहते हैं, “ऐसे थोड़े ना चलेगा…ऐसा नहीं होता है, तो वह उनसे कहते हैं,” भाईलोग बहनोग. सलमान आगे बताते हैं अगर वह चाहता है, तो उसे छोड़ने के लिए और बिग बॉस हाउस के द्वार खोलने की घोषणा करते है और एमसी स्टेन बाहर निकल जाते है.

https://www.instagram.com/p/Cl6p5w8SjA_/
फैंस कर रहे कमेंट

प्रोमो के कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने उन्हें शो नहीं छोड़ने के लिए कहा. हालांकि, अभिनेता अशिता धवन ने प्रोमो पर कमेंट करते हुए लिखा, ”बिग बॉस के इतिहास में पहली बार, मुझे लगता है कि @mc___stan को खुद के लिए घर छोड़ना चाहिए. वह पिंजरे में कैदी की तरह लग रहा है”. एक यूजर ने लिखा, ”आप शो मत छोड़ो…हम आपको मिस करेंगे”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्यों एमसी ऐसा क्यों किया आपने”.

https://www.instagram.com/p/Cl6X3mkjW21/
शहनाज पहुंची बिग बॉस के घर

शहनाज गिल ‘घनी सयानी’ गाने को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान उन्होंने ब्लू टाइट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग दिखी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सलमान खान को हग करते दिखती है. वीडियो में शहनाज गिल, सलमान खान से कहती है, आप मुझे पंजाबी में कॉम्पिलमेंट दीजिए. जिसके बाद एक्टर कहते है कुडी पटोला बम दो गोला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >