अंकित गुप्ता-प्रियंका चौधरी में हुई लड़ाई, एक्टर बोले- तुम अपना मुंह बंद रखो...ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो आउट हुआ है. इसमें अंकित गुप्ता किसी टास्क का संचालन करते देखे जा सकते है. उनकी किसी बात को लेकर निमृत और साजिद खान से बात चल रही होती है, उसी बीच प्रियंका आ जाती है. जिसके बाद अंकित उनपर चिल्लते हैं और कहते है कि आप अपना मुंह बंद रखो.

बिग बॉस के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. इन-दिनों घर के नये कैप्टन अंकित गुप्ता बने है. वो लगातार घरवालों को अपने इशारों पर नचा रहे है. बाहर फैंस अंकित को काफी पसंद कर रहे है. अब लेटेस्ट प्रोमो में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता में एक टास्क के दौरान जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. प्रोमो में, हम अंकित गुप्ता को प्रियंका चौधरी पर चिल्लाते हुए देखते हैं, जहां सभी घरवाले एक दूसरे से लड़ रहे होते है और अंकित पर तंज कसते है, इसी बीच प्रियंका साजिद खान की मंडली के खिलाफ जाती है.

अंकित और प्रियंका की लड़ाई

निमृत कौर अहलूवालिया ने अंकित पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह प्रियंका की वजह से कभी मेला नहीं खेलेंगे. जिसके बाद प्रियंका अपनी ऊंची आवाज में अंकित को मंडली की गलती समझाने के लिए आती है. अंकित सभी को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन प्रियंका चिल्लाती रहती है और अंकित गुस्से में उससे कहता है कि अगर वह अपना मुंह बंद रख सकती है, तो ही वह कुछ कह सकता है. अंकित का ये जवाब घरवालों के साथ-साथ फैंस को काफी पसंद आया. सभी बोले शो में पहली बार अंकित खुद के लिए खड़ा हुआ है, उसने गुस्सा किया है.

https://www.instagram.com/p/Cl1eX-VjPvF/
प्रियंका हुई इमोशनल

पिछले कुछ दिनों से अंकित गुप्ता और प्रियंका के बीच काफी झगड़े हो रहे हैं. उनकी लगातार लड़ाई को देखकर प्रियांकित के फैंस बेहद निराश है. वे केवल उम्मीद कर रहे हैं कि उनके रिश्ते में सब कुछ बेहतर हो. प्रियंका को बिग बॉस के साथ कंफेशन रूम में इमोशनल होते देखा गया. वह कहती है कि उन्हें चिंता थी कि अंकित के लिए ओवर प्रोटेक्टिव नेचर बाहरी दुनिया में उनकी छवि को कैसे खराब कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cl1D77tjciw/
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस में बीते दिनों नॉमिनेशन टास्क हुआ. इसमें बिग बॉस ने अंकित गुप्ता को ये पॉवर दिया कि वह बतौर राजा घर में किसी को भी ये अधिकार दे सकते है कि वह अन्य कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर दे. जिसके बाद अंकित ने इस टास्क को करने के लिए प्रियंका, टीना, शालीन, सौंदर्या, अर्चना और सुम्बुल को चुना. इस टास्क में प्रियंका ने निमृत को नॉमिनेट किया. अर्चना ने टीना, शालीन ने सुम्बुल और सुम्बुल ने शालीन को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >