Bigg Boss 16: ऐसा क्या हुआ जो सलमान गुस्से में अर्चना से बोले-इमेज की धज्जियां उड़ चुकी, जानें पूरा मामला

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में सलमान खान ने अर्चना गौतम की जमकर क्लास लगाई. सलमान ने उनसे कहा, आपकी इन सब हरकतों से आपकी इमेज की धज्जियां उड़ चुकी है. आपको अपनी जुबान को लगाम देना चाहिए.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का शुक्रवार का वार एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की क्लास ली. सलमान ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसे सुनकर वो चुप हो गई और उनका चेहरा उतर गया. एक्टर ने उनसे शालीन भनोट और विकास मनकतला पर किए एक उनके कमेंट को लेकर बात की. सलमान की बातें सुनकर अर्चना ने माफी मांगी.

सलमान खान ने लगाई अर्चना गौतम की क्लास

बिग बॉस 16 के प्रोमो में सलमान खान सारे कंटेस्टेंट से कहते है कि वो चाहते है वो उनसे अकेले में बात करेंगे. जिसके बाद सारे कंटेस्टेंट वहां से उठकर चले जाते है. सलमान कहते है, आपको अपनी जुबान को लगाम देना चाहिए. आप जो प्राइवेट बातें उछालती है, जैसे विकास के बारे में आपने जो कहा. शालीन के बारे में आपने उनकी बीवी के बारे में बोला दो कौडी की. बीवी का कोई लेना-देना ही नहीं है. मां पर बहन पर बीवी पर फैमिली पर क्यों.

सलमान खान आगे अर्चना से कहते है, जिसने आपको कहा आप उससे कहो. आप खुद का लिमिट नहीं जानती. आपकी इन सब हरकतों से आपकी इमेज की धज्जियां उड़ चुकी है. अगर मैं सबके खिलाफ जाकर आपको दोबारा घर के अनदर लाने की ताकत रखता हूं तो बाहर निकालने के लिए भी उतनी ही ताकत रखता हूं. वहीं, अर्चना कहती है, सब उसके पीछे पड़ते है. अर्चना माफी मांगती है और कहती है कि वह अपना बिहेवियर बदलने की कोशिश करेंगी और गलत भाषा का इस्तेमाल करने से बचेंगी.

ये कटेस्टेंट हुआ बिग बॉस 16 से बाहर

इस हफ्ते विकास मनकतला, निमृत कौर अहलूवालिया, श्रीजिता डे, प्रियंका चाहर चौधरी, सौंदर्या शर्मा, शालिन भनोट और टीना दत्ता को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें विकास घर से बेघर हो गए है. वहीं, नये साल का जश्न मनाने के लिए शो पर कृष्णा अभिषेक और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आने वाले है.

Also Read: Bigg Boss 16: कैमरे के सामने सौंदर्या और श्रीजिता ने किया लिपलॉक, अब्दू और शिव ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >