Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की खुली किस्मत, शाहरुख खान संग फिल्म डंकी से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म डंकी से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. बता दें कि इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में होंगी.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन-दिनों बिग बॉस 16 के घर में धमाल मचा रही है. वह सच के लिए लड़ती हैं और दूसरों को चुप करवाती है, यही वजह है कि फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हर दिन प्रियंका की फैन-फॉलोइंग बढ़ रही है. घर के अंदर जो भी गेस्ट आता है, एक्ट्रेस की तारीफ करता है. बीते दिनों सलमान खान ने भी प्रियंका को कहा था कि जब आप बाहर आएंगी, तो आपके लिए मेरे पास कुछ है. तभी से फैंस क्यास लगा रहे थे कि क्या भाईजान उन्हें किसी फिल्म में मौका देंगे. अब खबर आ रही है कि प्रियंका शाहरुख खान खान और राजकुमार हिरानी की डंकी से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी.

शाहरुख खान की फिल्म से प्रियंका का डेब्यू

मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि उड़ान अभिनेत्री को सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका की पेशकश की गई है. बॉलीवुडलाइफ की मानें तो प्रियंका इस भूमिका को हासिल करने में कामयाब रहीं. अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि राजकुमार हिरानी एक ऐसी लड़की की तलाश में थे, जो पंजाब से हो और इस भूमिका में एकदम फिट बैठ जाए. ऐसे में सलमान खान ने ही प्रियंका चौधरी का नाम सुझाया, जिसके बाद डंकी की टीम ने प्रियंका की टीम से संपर्क किया और ये ऑफर दिया.

पंजाबी कुड़ी की भूमिका में दिखेंगी प्रियंका चौधरी

अंदरूनी सूत्र आगे कहते हैं कि फिल्म में प्रियंका की भूमिका ज्यादा देर तक के लिए नहीं होगी, लेकिन जितनी देर के लिए होगी, वह दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ेगी. बता देंकि डंकी फिल्म की कहानी कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में पंजाबियों के अवैध अप्रवासन के बारे में है. हालांकि, अब तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. शाहरुख खान की इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में होंगी.

Also Read: निमृत कौर अहलूवालिया बनी बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट, प्रियंका चौधरी-अर्चना गौतम का प्लान हुआ फेल
प्रियंका चाहर चौधरी जीत सकती हैं बिग बॉस 16

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. उनके पास शो का खिताब जीतने का भी अच्छा मौका है. ट्विटर पर फैंस लगातार क्वीन प्रियंका विनर का हैशटैग चला रहे हैं. सभी का कहना है कि प्रियंका ही एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो शुरुआत से ही सच्चाई के लिए खड़ी रही है और कभी किसी से डरी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >