बिग बॉस 16: अंकित गुप्ता के जाने से बुरी तरह टूटी प्रियंका चौधरी, BYE बोलते समय थरथराया हाथ; VIDEO

बिग बॉस 16 के घर से एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में प्रियंका को अंकित के लिए फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है. वह अंकित को रुकने के लिए कहा रही है, हालांकि जाते समय प्रियंका के हाथ थरथरा रहा है.

Bigg Boss 16: जब से अंकित गुप्ता को घर से निकाले जाने की खबर आई है, तब से प्रियंका चाहर चौधरी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. फैंस लगातार कह रहे हैं कि ये गलत हुआ है, अगर अंकित शो से बाहर चले जाएंगे, तो हम शो नहीं देखेंगे. इसी बीच अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें प्रियंका को फूट-फूटकर रोता हुआ देखा जा सकता है. एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पा रही, उनके हाथ थरथरा रहे हैं और आंखों से लगातार आंसू गिर रहे हैं.

बिग बॉस 16 :प्रियंका हुई इमोशनल

कलर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक इमोशनल गाना बज रहा है. जिसमें प्रियंका अंकित की बाहों में रो रही है. एक्ट्रेस बार-बार कह रही है कि अंकित मैं तेरे बिन नहीं रह सकती, मैं नहीं कर पाउंगी, ये नहीं हो सकता है. इधर अंकित उन्हें चुप करवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रियंका को कोई होश नहीं है. उनका रोना बंद नहीं हो रहा. वीडियो देखकर फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”प्रियंका मजबूत रहो..तुम्हे जीतना है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जब सबकुछ पब्लिक को डिसाइड करना है, तो अंकित घरवालों की मर्जी से कैसे एविक्ट हुए, ये गलत है अब शो नहीं देखूंगा”.


मंडली ने अंकित को निकालने का बनाया था प्लान

आपको बता दें कि प्रियंका और अंकित को कुछ दिनों से मंडली ने निशाना बनाया था और उन्होंने प्रियंका के दूल्हा (अंकित) को घर से निकालने की योजना बनाई थी और आखिरकार वे सफल हो गए. शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. शिव ने यह भी अर्चना से कहा था कि जब तक दूल्हा नहीं जाएगा, मैं तुम्हारे साथ हूं. इधर अंकित को घरवालों ने नॉमिनेट करके एविक्ट किया है. सभी कंटेस्टेंट का मानना था कि वो इस घर में कुछ नहीं करते हैं. शो में उनका योगदान सबसे कम है.

https://twitter.com/PriyAnkitIlu/status/1606437014282588160
Also Read: Bigg Boss 16 Elimination: मिड एविक्शन में बिग बॉस के घर से ये कंटेस्टेंट हुआ एलिमिनेट, फैंस को लगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >