सुम्बुल ने प्रियंका चौधरी को कहा- कचरा, बोली- तुम्हे अपने दिमाग से गंदगी हटाने की जरूरत है...VIDEO

बिग बॉस का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां सुम्बुल तौकीर और प्रियंका चौधरी के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई. देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सुम्बुल ने प्रियंका को कचड़ा कह दिया.

बिग बॉस 16 के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. जहां इस हफ्ते बिग बॉस ने गेम खेलते हुए सुम्बुल तौकीर, सौंदर्या शर्मा और टीना दत्ता को घर का नया कैप्टन बनाया है. ऐसे में अब नॉमिनेशन टास्क होगा, इसमें मंडली प्रियंका चौधरी को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. नॉमिनेशन में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर ने प्रियंका चाहर चौधरी को नॉमिनेट किया. वजह देते हुए, सुम्बुल ने शेयर किया कि उनके दिमाग में कचरा भरा हुआ है. उन्हें अपने दिमाग से गंदगी हटाने की जरूरत है. जिसके बाद प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा, ”आपकी जो पूरी दिन एक्टिंग चलती है, वो भी दिखती है. मगरमच्छ के आंसू है, लगता है अब रोयेगी क्यूंकी टैलेंट है रोने का.”

सुम्बुल-प्रियंका में लड़ाई

ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. देखते ही देखते दोनों में लड़ाई शुरू हो गई. निमृत ने प्रियंका को नॉमिनेट करते हुए कहा, ‘वह सोचती हैं कि वह बहुत अच्छे व्यवहार वाली हैं लेकिन ऐसा नहीं है.’ शिव ने प्रियंका को नॉमिनेट करते हुए कहा, ‘उनका गेम खेलने का तरीका अलग है. मुझे लगता है कि वह डबल ढोलकी हैं. वहीं एमसी स्टेन ने भी उन्हें यह कहते हुए नॉमिनेट किया कि उसे उसकी आवाज पसंद नहीं है. वहीं विकास मनकतला ने शिव को नॉमिनेट करते हुए कहा कि, ‘अगर आप सोच रहे हैं कि चिल्लाने से आपको फुटेज मिल जाएगी और आपकी बात साबित हो जाएगी तो आप गलत हैं.’


Also Read: Bigg Boss 16: विकास मनकतला और श्रीजिता डे के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, अर्चना गौतम ने आग में डाला घी…VIDEO
अर्चना और सुम्बुल में हुई लड़ाई

इधर किचन ड्यूटी को लेकर कैप्टन सुम्बुल और अर्चना गौतम के बीच लड़ाई भी देखने को मिलेगी. नये प्रोमो में देखने को मिलता है कि सुम्बुल ने अर्चना को अपनी चाय बनाने के लिए गैस का उपयोग करने से मना कर दिया. वह सौंदर्या से कहती है कि अगर वह ऐसा करती रही तो हर कोई गैस का इस्तेमाल करना शुरू कर देगा और अपने लिए खाना बनाना शुरू कर देगा. सुम्बुल अर्चना को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वह सुनने से इंकार कर देती है. सुम्बुल उनसे कहती है, “यह तुम्हारी पुरानी आदत है, तुम्हें घर के सभी कैप्टन को परेशान किया है…तुम्हें इस बार ऐसा नहीं करने दूंगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >