Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने इस वजह से शालीन भनोट को कहा घटिया, BB के घर से ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड

बिग बॉस के घर में इन-दिनों ढेर सारी मस्ती के साथ जबरदस्त झगड़े भी देखने को मिल रहे है. बीते दिनों नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई. जहां अब्दु ने साजिद, शिव, एमसी स्टेन और निमृत को अपने सेव कर दिया. जिसके बाद सभी घरवालों ने प्रियंका, गौरी और सुंबुल तौकीर को नॉमिनेट किया.

बिग बॉस का घर इन-दिनों जंग का मैदान बना हुआ है. कई कंटेस्टेंट, जो बीते दिनों तक एक दूसरे के प्यार हुआ करते थे, आज जानी दुश्मन बन गए है. इधर अर्चना गौतम लगातार कैप्टन अब्दु रोजिक को परेशान कर रही है. वहीं अब्दु भी उन्हें जमकर डांट रहे है. बिग बॉस का ताजा एपिसोड ‘नॉमिनेशन स्पेशल’ रहा.

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

प्रतियोगियों ने खुद को डेंजर जोन से बचाने के लिए एक टास्क किया, जबकि उन्हें एक-दूसरे के बारे में सच्चाई बताने का मौका मिला. घर का कप्तान होने के नाते अब्दु रोजिक ने इस हफ्ते अपने दोस्तों साजिद खान, शिव और एमसी स्टेन और निमृत कौर को एलिमिनेशन के खतरे से बचाया. इस बीच अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर, गोरी नागोरी, प्रियंका चाहर और शालिन भनोट समेत अन्य पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई थी. टास्क के बाद प्रियंका, सुंबुल और गोरी डेंजर जोन में आ गए और सभी घरवालों ने तीनों को नॉमिनेट कर दिया.

टीना और शालीन में जमकर हुई लड़ाई

भले ही इस हफ्ते टीना और शालीन दोनों ही नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं, लेकिन उनके बीच सुंबुल और सौंदर्या को लेकर जमकर बहस हुई . जहां नॉमिनेशन के बाद शालिन ने टीना की तुलना सौंदर्या से की. जिसके बाद टीना इससे चिढ़ जाती हैं और शालीन को ‘घटिया’ और ‘फर्जी’ कहती हैं और बाद में गुस्से से उठकर चली जाती है. बाद में वह शालीन से पूछती है कि क्या नॉमिनेशन टास्क में उन्होंने गौतम के लिए पहला गुलाब मांगा था, जिसके बाद शालीन नहीं कहते है, बाद में टीना अब्दु को कहती है कि वह शालीन की दोस्त है, उससे बिल्कुल भी प्यार नहीं करती है.

Also Read: Bigg Boss 16: क्या टूट जाएगी सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट की दोस्ती, नॉमिनेशन टास्क में जमकर हुई लड़ाई
सुंबुल और शालिन की दोस्ती हुई खत्म

टास्क के बाद सुंबुल और शालीन की एक बड़ी लड़ाई होती है, जहां पहली बार सुंबुल को शालीन के सामने खुद के लिए स्टैंड लेते हुए देखा जाता है. वह उससे सवाल करती है कि वह हमेशा उसके ऊपर टीना को क्यों चुनता है, जबकि वह उसकी अच्छी दोस्त भी है. इम्ली अभिनेत्री कहती हैं, “जब बात सुंबुल और टीना की आती है, तब शालीन कभी सुंबुल के लिए खड़ा नहीं होता, सबसे पहली दोस्त मैं थी ना.” शालीन अपने बचाव में कहता है कि वह यहां टीना या सुंबुल के शो में नहीं है और वह अपने लोगों के साथ खड़ा है. सुंबुल उस पर चिल्लाती है और स्पष्ट करती है कि उसे जाकर टीना के पास खड़ा होना चाहिए. वह शालीन भनोट से भी दोस्ती तोड़ लेती है और बाथरूम एरिया में अकेली रोती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >