बिग बॉस कंटेस्टेंट टीना दत्ता का विवादों से रहा है गहरा नाता, प्यार में घरेलू हिंसा का हो चुकी हैं शिकार

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट टीना दत्ता अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. बीबी हाउस में टीना और शालिन एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे है. दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आ रही है. ऐसे में आज हम आपको टीना दत्ता से जुड़े विवाद बताएंगे…

टीवी इंडस्ट्री की बहू टीना दत्ता इन-दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रही है. उनकी अदाएं फैंस को इम्प्रेस कर रही है. घर के अंदर एक्ट्रेस काफी अच्छा गेम खेल रही है. बंगाली बाला शो में शालिन भनोट को अपना दिल दे बैठी है.

स्टारडम के साथ-साथ टीना दत्त का विवादों से गहरा नाता रहा है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पांच साल तक एक रिलेशनशिप में थी. उनस लड़के से वह बहुत ज्यादा प्यार करती थी.

हालांकि जैसे-जैसे साल बीते उन्हें रिलेशनशिप में घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा. हालांकि कभी भी उन्होंने आवाज नहीं उठाई, क्योंकि वह उससे प्यार करती थी.

टीना दत्ता अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती थी. साल 2017 में एक्ट्रेस के एक फोटोशूट पर जमकर बवाल मचा था. इस फोटो में उनके साथ खड़े मॉडल अंकित भाटिया न्यूड थे. जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था.

टीना दत्ता टीवी जगत का पॉपुलर चेहरा रही है. उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अभिनेत्री को सीरियल ‘उतरन’ से पहचान मिली थी. इस सीरियल के अलावा टीना ने ‘डायन’, ‘बेइंतहां’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘कॉमेडी क्लासेस’, ‘कॉमेडी नाइट्स’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज का हिस्सा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >