Bigg Boss 16: इस हसीना के प्यार में पड़े अब्दु रोजिक, खुलेआम किया प्यार का इजहार, देखें VIDEO

बिग बॉस के घर में हर दिन रिश्ते बदलते रहते है. अब शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक का दिल एक हसीना पर आ गया है. अब्दु को उनके आगे-पीछे घूमते हुए देखा जा सकता है. आइये जानते हैं कौन है वो अदाकारा जिन्होंने अब्दु का दिल चुरा लिया है.

बिग बॉस 16 की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है. शो में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. कभी घर में जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है, तो किसी के दिल एक दूसरे के साथ मिल रहे हैं. कुछ हफ्तों में टीना दत्ता और शालीन भनोट की दोस्ती गाढ़ी हो गई है. वहीं गौतम सौंदर्या के प्यार में पागल हो गए हैं. शो के ब्लॉकबस्टर कंटस्टेंट और हम सब के फेवरेट अब्दु रोजिक को भी प्यार हो गया है. उनका दिल घर के किसी हसीना ने जीत लिया है.

इस हसीना के लिए धड़का अब्दू का दिल

दरअसल शो का एक नया प्रोमो कलर्स की ओर से जारी किया गया है. इस प्रोमो में अब्दू, शिव और स्टैन एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं. जिसके बाद दोनों अब्दु से पूछते हैं कि इस घर में उन्हें कौन पसंद है. इसपर अब्दु कहता है कि वह निमृत को देखकर उसे कुछ-कुछ होता है. पेट में बटरफ्लाई फील होता है. इतना ही नहीं अब्दु को निमृत की ढेर सारी तारीफ करते हुए भी देखा गया था. सिंगर कहते है निमृत आप बहुत ज्यादा सुंदर है…आपकी ड्रेस में काफी अच्छी है. जिसपर निमृत कहती है, वह उन्हें काफी अच्छा महसूस करवाते हैं.


Also Read: Indian Idol 13 के मंच पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को सरेआम किया किस, बेटी टीना ने छुपाया अपना चेहरा, VIDEO
साजिद ने की अब्दु की टांग खिचाई

साजिद बताता है कि अब्दु निमृत को पसंद करता है और उनसे शादी करने के लिए भी सहमत हो गया है. बता दें कि बीते दिनों का जिक्र करते हुए जब अब्दु से पूछा था कि क्या वह निमृत से शादी करना चाहता है और उन्होंने अंगूठा दिखाया. साजिद का कहना है कि निमृत अब्दु को पसंद करती है, लेकिन यह प्लेटोनिक है, लेकिन अब्दु सच में निमृत को पसंद करता है. आपको बता दें कि जब पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने डिनर पार्टी के दौरान अब्दु को उनके साथ एक और को अनवाइट करने के बारे में कहा था, तो सिंगर ने निमृत को चुना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >