Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 wild card entries, Bigg Boss 14 Toofani seniors, Bigg Boss 14 SIddharth Shukla : बिग बॉस के 14वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. शो में रोमांच और ग्लैमर लगाने के लिए घर वाले काफी कोशिश कर रहे हैं. शो में एक्स कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, हीना खान और गौहर खान की तिगड़ी भी लोगों का काफी मनोरंजन कर ही हैं. इसके अलावा फ्रेशर के रूप में निकी तंबोली, जैस्मीन भसीन, पवित्र पुण्य और एजाज खान को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें शो में तड़का लगाने के लिए जल्द ही तीन एक्स कंटेस्टेंट्स को बुलाने की बात चल रही है. सिद्धार्थ-हिना और गौहर के शो से निकलने के बाद तीन और तूफानी सीनियर्स की घर में एंट्री होगी. ये तीनों एक्स कंटेस्टेंट्स होंगे आसिम रियाज, गौतम गुलाटी और रश्मि देसाई. अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही मालूम पड़ेगा. लेकिन गौतम गुलाटी का शो में आना तय है. आपको बता दें कि खबरें ऐसी भी हैं कि सिद्धार्थ-हिना और गौहर के 2 हफ्ते के सफर को एक्टेंड कर दिया गया है.
जल्द होगी इनकी वाइल्ड कार्ड इंट्री
रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर को घर में नैना सिंह, प्रतिक सहजपाल और शार्दुल पंडित एंट्री हो सकती है। मेकर्स इन दिनों शो को और दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. शो को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स कई इंतजाम कर रहे हैं. इस हफ्ते डबल एविक्शन की बात सामने आ रही है.
शो में वापस आ सकती हैं सारा गुरपाल
बिग बॉस 14 के पहले एविक्शन का शिकार अभिनेत्री और गायिका सारा गुरपाल को होना पड़ा. सारा के घर से बेघर होने के बाद सीनियर्स के इस फैसले पर फैंस नाराज दिखे. सोशल मीडिया पर फैंस उनपर भड़क गए और तीनों को तूफानी सीनीयर्स को बायस्ड बताया. अब खबर आ रही है कि शो के मेकर्स सारा को शो में दोबारा से लाने की बात सोच रहे हैं. ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो घर से बाहर होने के बाद एक बार फिर से सारा गुरपाल शो का हिस्सा बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सारा गुरपाल ‘बिग बॉस 14’ के घर में एंट्री मारने वाली हैं. इविक्शन के कुछ दिन बाद सारा गुरपाल फिर से ‘बिग बॉस 14’ के घर में पहुंचेंगी.
शो की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली का ये था रिएक्शन
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अनुसार शो सिर्फ सिद्धार्थ और निक्की चला रहे हैं. शेफाली बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड इंट्री पाई थी. शेफाली ने ट्वी के जरीए लिखा है शेफाली की ट्वीट में लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली ही इस शो को चला रहे है. आपको क्या लगता है?’ शेफाली जरीवाला तो सारा गुरपाल के इविक्शन से भी काफी निराश हैं.
Posted By: Shaurya Punj
