Bigg Boss 14 Day 5 Updates : सिद्धार्थ का दिल जीतकर इम्‍यूनिटी पानेवाली दूसरी कंटेंस्‍टेंट बनीं निक्‍की तम्‍बोली, यहां पढ़ें पूरा अपडेट

Bigg Boss 14 Day 5 LIVE Updates, Bigg Boss October 8 Episode 2020, LIVE Streaming Online : बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. आज घर में कंटेंस्‍टेंट्स का पांचवा दिन है. अभिनव शुक्‍ला इम्‍यूनिटी पाने वाले पहले सदस्‍य बन गए हैं. वहीं बिग बॉस ने उन्‍हें ऑफर दिया कि वह इम्‍यूनिटी के बदले अपनी पत्‍नी रुबीना को घर के अंदर आने का मौका दे सकते हैं. हालांकि अभिनव ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया. बिग बॉस के अगले आदेश तक रुबीना गार्डन एरिया में रहेंगी. वहीं दूसरी इम्‍यूनिटी पाने के लिए जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया, सारा गुरपाल, और निक्‍की तम्‍बोली को सीनियर सिद्धार्थ शुक्‍ला को इंप्रेस करना है. अब देखना इन चारों हसीनाओं में से इम्‍यूनिटी किसे मिलती है ? यहां देखें LIVE Updates

Live Updates
5:43 AM. 9 Oct 20 12:13 AM. 9 Oct

निक्‍की और पवित्रा की तीखी बहस जारी, तीनों सीनियर्स से भिड़ गई रुबीना

बाथरूम की सफाई को लेकर निक्‍की तम्‍बोली और पवित्रा पुनिया के बीच तीखी बहस होनेवाली है. वहीं रुबीना दिलैक की घर में इंट्री हो चुकी हैं. आनेवाले एपिसोड में रुबीना घर के तीनों सीनियर्स हिना खान , सिद्धार्थ शुक्‍ला और गौहर खान से पंगा लेती दिखेंगी. हिना खान उन्‍हें कुछ सामान देने से साफ इंकार कर देगी.

5:43 AM. 9 Oct 20 12:13 AM. 9 Oct

पवित्रा पुनिया ने राहुल को थप्‍पड़ मारने की धमकी दे डाली

पवित्रा ने राहुल को जाकर कहा कि उन्‍होंने बाथरूम साफ नहीं किया है. वह जाकर साफ कर लें. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. उन्‍होंने कहा कि आपने कल सब्‍जी अच्‍छी नहीं बनाई थी, मैंने कुछ कहा. पवित्रा जहां बाथरूम की सफाई को लेकर राहुल पर भड़कती नजर आईं, वहीं राहुल उनके खाना बनाने को लेकर भड़कते दिखे. इसके बाद पवित्रा पुनिया ने राहुल को थप्‍पड़ मारने की धमकी दे डाली.

5:43 AM. 9 Oct 20 12:13 AM. 9 Oct

बिग बॉस ने दिया मौका

बिग बॉस ने रुबीना को मौका दिया कि वह आनेवाले टास्‍क में हिस्‍सा न लें और घर के अंदर आ जायें. वह नॉमिनेटिड कंटेंस्‍टेंट में से एक होगी. रुबीना ने बिग बॉस के ऑफर को स्‍वीकार किया.

5:43 AM. 9 Oct 20 12:13 AM. 9 Oct

जैस्मिन और रुबीना को बिग बॉस ने लगाई फटकार

बिग बॉस ने जैस्मिन और रुबीना को फटकार लगाते हुए कहा कि, आप दोनों को यह कहते हुए सुना गया कि उन्‍हें अपनी जरूरत की सामान नहीं देना चाहते हैं. वह उन्‍हें खराब और बदसूरत दिखाना चाहते हैं. बिग बॉस ने कहा कि हम आपको इस सीजन में लाए है, हम क्‍यों ऐसा चाहेंगे कि आपको किसी भी तरह की परेशानी हो. सारे फैसले आप सभी ने लिए हैं. फिर इसके लिए बिग बॉस कैसे जिम्‍मेदार हो सकते हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने किसी भी कार्य और फैसले में दखलअंदाजी नहीं की है. हालां‍कि दोनों ने अपनी अपनी सफाई पेश की.

5:43 AM. 9 Oct 20 12:13 AM. 9 Oct

फिर रो पड़ी जैस्मिन

जैस्मिन को क्रीम नहीं मिल रही है जिसकी वजह से उनके चेहरे पर असर पड़ा रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से घरवाले सामान को लेकर एकदूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. रुबीना भी सामान न मिलने की वजह से परेशान होती दिखीं.

5:43 AM. 9 Oct 20 12:13 AM. 9 Oct

चटनी को लेकर भिड़े राहुल वैद्य और जान सानू

राहुल वैद्य इस बात पर भड़कते नजर आए कि जान सानू ज्‍यादा चटनी खा रहे हैं. उन्‍हें लिमिट में खाने की हिदायत दी. जिसके बाद राहुल भड़क गए. निशांत, जान सानू का समर्थन करते दिखे.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 Day 5 LIVE Updates, Bigg Boss October 8 Episode 2020, LIVE Streaming Online : बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. आज घर में कंटेंस्‍टेंट्स का पांचवा दिन है. अभिनव शुक्‍ला इम्‍यूनिटी पाने वाले पहले सदस्‍य बन गए हैं. वहीं बिग बॉस ने उन्‍हें ऑफर दिया कि वह इम्‍यूनिटी के बदले अपनी पत्‍नी रुबीना को घर के अंदर आने का मौका दे सकते हैं. हालांकि अभिनव ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया. बिग बॉस के अगले आदेश तक रुबीना गार्डन एरिया में रहेंगी. वहीं दूसरी इम्‍यूनिटी पाने के लिए जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया, सारा गुरपाल, और निक्‍की तम्‍बोली को सीनियर सिद्धार्थ शुक्‍ला को इंप्रेस करना है. अब देखना इन चारों हसीनाओं में से इम्‍यूनिटी किसे मिलती है ? यहां देखें LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >