Bhupen Hazarika Birth Anniversary: रेडियो जॉकी बनने से लेकर पद्मश्री पुरस्कार जितने तक, ऐसा रहा भूपेन हजारिका का जीवन

Bhupen Hazarika Birth Anniversary: भूपेन हजारिका भारतीय सिनेमा के एक मशहूर गायक, गीतकार, कवि और फिल्म निर्माता थे. आज उनकी जयंती है. इस मौके पर हम उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक जानकारी साझा करेंगे.

Bhupen Hazarika Birth Anniversary: भारतीय मशहूर गायक भूपेन हजारिका की आज 98वीं जयंती है. भूपेन हजारिका एक गायक होने के साथ-साथ संगीतकार, कवि, गीतकार और एक फिल्म निर्माता भी थे. यही नहीं भूपेन हजारिका को राजनीति में भी दिलजस्पी थी. बता दें कि साल 1967-72 के दौरान भूपेन असम विधानसभा के विधायक थे. इंडस्ट्री में वह सुधाकंठ नाम से मशहूर थे. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर हम उनके बारे में कई बातें आपको बताएंगे.

भूपेन हजारिका का जन्म और एजुकेशन

भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर, 1926 को असम में हुआ था. बता दें कि भूपेन ने अपने पहले गाने को महज 10 साल की उम्र में रिकॉर्ड किया था. उनके एजुकेशन की बात करें तो साल 1942 में आर्ट्स से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. फिर उन्होंने साल 1946 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अपना एमए पूरा किया. इसके बाद वह जनसंचार में अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई करने के लिए 5 साल के लिए न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी आ गए थे.

Also Read: Sadhana Shivdasani Birth Anniversary: जब हेयर स्टाइल की वजह से एक्ट्रेस पर भड़के राज कपूर, घर बसा लेने की दी सलाह

Also Read: Rishi Kapoor Birth Anniversary: 100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, जाने आखिर क्यों हो गये थे खुद की शादी में बेहोश

भूपेन हजारिका का शुरुआती करियर

भूपेन हजारिका ने अपना एजुकेशन पूरा करके ऑल इंडिया रेडियो, गुवाहती में गाना शुरू कर दिया था. वह अपनी बहुमुखी प्रतिभाओं के लिए जाने जाते थे, जैसे कि भूपेन बंगाली गानों का हिंदी में अनुवाद कर देते थे. उन्होंने अपने वास्तविक जीवन पर आधारित कई कहानी लिखीं थी.

भूपेन हजारिका के गाने

भूपेन दा के मशहूर बांग्ला गानों की बात करें तो इस लिस्ट के दिल हुम हुम करें, असोम अमर रूपाही, अमरा कोरबो जोय और मानुष मनुषर जन्या शामिल हैं.

भूपेन हजारिका के अवॉर्ड्स

भूपेन हजारिका को संगीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्‍मानित किया गया था. वहीं, साल 2019 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >