Diwali 2022: भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, आर्यन खान भी दिखे बेहद स्मार्ट

Diwali 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान दिखी. सुहाना अपने भाई आर्यन खान के साथ पार्टी में शामिल हुए. इसके अलावा कई और स्टार्स इस पार्टी के जान बने.

Diwali 2022: बॉलीवुड में दिवाली पार्टीज की धूम है. हाल ही में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने पार्टी रखी थी, जिसमें कई जाने-माने स्टार्स नजर आए. इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने भी दिवाली पार्टी रखी और इसमें कई हस्तियों ने शिरकत की. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में आर्यन खान, सुहाना खान, न्यासा देवगन ने चार-चांद लगा दिए.

भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी

भूमि पेडनेकर की स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में कई सेलेब्स दिखे. लेकिन सबका ध्यान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान ने खींचा. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सुहाना कार में दिख रही है. पार्टी के लिए स्टारकिड ने शिमरी गोल्डन साड़ी पहना था. इसके साथ उन्होंने बहुत खूबसूरत ईयररिंग पहना था.

https://www.instagram.com/p/Cj_Zgw2jVxc/
आर्यन खान ने खींचा सबका ध्यान

आर्यन खान व्हाइट आउटफिट में काफी स्मार्ट दिखे. अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने पार्टी में गोल्डन ड्रेस में नजर आई. इस पार्टी की जान राजकुमार राव, पत्रलेखा, रकुल प्रीत सिंह, और जैकी भगनानी बने. वहीं, भूमि पेडनेकर ने पैपराजी के सामने पोज दिए. भूमि मल्टीकलर लहंगे में काफी खूबसूरत लगी. उनके साथ उनकी बहन भी दिखी.


https://www.instagram.com/p/Cj-989IjCUZ/
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने महफिल लूट ली. वो इसमें खूबसूरत साड़ी में दिखी, जिसमें उनकी तारीफ हर किसी ने की. यूजर्स उनके लुक को देखकर उनपर मर मिटे. पार्टी में रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी, आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप, सिद्धांत चतुर्वेदी, खुशा कपूर, शनाया कपूर, माधुरी दीक्षित, अथिया शेट्टी, जेनेलिया और रितेश देशमुख, मलाइका अरोड़ा, कियारा आडवाणी, काजोल और रिया चक्रवर्ती भी दिखी.

Also Read: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान लगी चांद सी खूबसूरत, साड़ी में दिखी हसीन, लेकिन..
फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना

सुहाना खान जल्द ही फिल्म ‘द आर्चीज’ में खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएगी. फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही जारी कर दिया गया है. सुहाना की फैन फॉलोइंग अभी से ही जबरदस्त है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >