Who is Anjali Raghav: कौन हैं अंजलि राघव, जिन्होंने छोड़ दी भोजपुरी इंडस्ट्री, पवन सिंह बने वजह

Who is Anjali Raghav: हरियाणा की मशहूर सिंगर अंजलि राघव ने पवन सिंह संग हुए विवाद के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस के सपोर्ट में कई लोग भी आए. आइये जानते हैं हरियाणवी सिंगर के पर्सनल लाइफ के बारे में.

Who is Anjali Raghav: मशहूर हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच हाल ही में विवाद हुआ था. जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खयां बटोरी थी. दरअसल दोनों स्टार्स का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पवन, अंजलि को बिना इजाजत मंच पर छूते नजर आए. इस हंगामें के बाद सिंगर ने अपनी नाराजगी दिखाई. जिसके बाद पॉवर स्टार ने उनसे माफी मांगी. ऐसे में आइये जानते हैं हरियाणवी सिंगर के बारे में.

कौन हैं हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव?

अंजलि राघव एक पॉपुलर हरियाणवी सिंगर हैं, जिन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है. उनके हिट सॉन्ग में ‘सैंडल’, ‘चुटकी बजाना छोड़’, ‘बाबू आला राजदूत’, ‘मैडम नाचे नाचे’ और ‘एतवार की हॉलिडे’ शामिल हैं. अंजलि ने टीवी सीरियल ‘कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा’ में भी काम किया है.

अर्जुन कपूर-सोनाक्षी सिन्हा संग काम कर चुकी हैं अंजलि राघव

अंजलि राघव हरियाणवी इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस है. उन्होंने अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म तेवर से बॉलीवुड में कदम रखा था. मूवी में उनका किरदार भले ही छोटा था, लेकिन दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ गया.

घटना के बाद भोजपुरी सिनेमा छोड़ना

पवन सिंह संग विवाद के बाद अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा कि वह “बहुत परेशान” हैं और घटना के बाद उन्हें रोने का मन कर रहा था. उन्होंने आगे कहा कि वह “किसी भी लड़की को उसकी अनुमति के बिना छूने” का सपोर्ट नहीं करतीं और इसे “बहुत गलत” बताया. उन्होंने कहा था, “मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अब काम नहीं करूंगी, कलाकार हूं, तो नई चीजें ट्राई करने का मन करता है, लेकिन मैं हरियाणा में खुश हूं.”

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: फ्लॉप होने के बाद भी सन ऑफ सरदार 2 की कमाई जारी, 1 महीने में भर लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >