Swati Mishra New Chhath Geet: मां का व्रत, बेटे का पछतावा, स्वाति मिश्रा का नया गीत ‘छठ के त्योहार’ सभी को भावुक कर देगा

Swati Mishra New Chhath Geet: भोजपुरी लोकगायिका स्वाति मिश्रा का नया छठ गीत ‘छठ के त्योहार’ रिलीज हो गया है. यह इमोशनल गीत मां-बेटे के रिश्ते और छठी मैया की महिमा को खूबसूरती से दर्शाता है. आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

Swati Mishra New Chhath Geet: भोजपुरी लोकगायिका स्वाति मिश्रा ने छठ पर्व से पहले अपने नए और इमोशनल गीत ‘छठ के त्योहार’ को एक हफ्ते पहले रिलीज कर दिया है. यह गीत न केवल छठी मैया की महिमा को दर्शाता है, बल्कि एक मां-बेटे के अटूट रिश्ते और पारिवारिक मूल्यों को भी बड़ी खूबसूरती से पेश करता है.

गीत में दिखाया गया है कि कैसे एक मां, वृद्धाश्रम में रहकर भी अपने बेटे के लिए छठ का व्रत करती है. यह दृश्य हर उस श्रोता के दिल को छू जाता है जिसने कभी मां के प्यार का एहसास किया हो. आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

छठ पर्व की भावना में डूबा गीत

आस्था का महापर्व छठ इस साल 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. छठ का पर्व हमेशा से ही भक्ति और मधुर गीतों के बिना अधूरा लगता है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका नया गीत ‘छठ के त्योहार’ अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है.

यह भी पढ़ें: Maithili Thakur Bhojpuri Chhath Geet: मैथिली ठाकुर की मधुर आवाज में ‘छठ की महिमा’ रिलीज, गीत में झलकती है महापर्व की पूरी कहानी

गीत की कहानी

गीत का स्क्रीनप्ले बेहद भावनात्मक है. इसमें एक पत्नी अपने पति से कहती है कि वह उसके माता-पिता के साथ नहीं रह सकती. इसके बाद बेटा अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम छोड़ आता है. सात महीनों बाद जब छठ का समय आता है, तो मां को बेटे की याद सताने लगती है. वृद्धाश्रम में रहकर भी वह बेटे की सलामती के लिए व्रत रखती है. गीत का हर दृश्य रिश्तों की कड़वाहट और मां के निस्वार्थ प्रेम दोनों को गहराई से छूता है.

स्वाति मिश्रा के अन्य लोकप्रिय गीत

स्वाति मिश्रा भोजपुरी लोकसंगीत की मशहूर आवाज हैं. उनके कुछ लोकप्रिय छठ गीतों में शामिल हैं –

  • ‘उगी-उगी दीनानाथ’
  • ‘बांझिन के दर्दिया’
  • ‘जोड़े-जोड़े फलवा’
  • ‘भोरे-भोर घटिया पर’
  • ‘करे माई कठिन बरतिया’
  • ‘छठ करब हम’

उनकी गायकी हमेशा से ही भक्ति, भावनाओं और लोकसंस्कृति का संगम रही है और ‘छठ के त्योहार’ इसे एक बार फिर साबित करता है.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का नया छठ गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ रिलीज, भक्ति और भावना के संगम से झलकी अटूट श्रद्धा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >