Shilpi Raj Majanuwa Ke Shaadi: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘मजनुवा के शादी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. 29 अप्रैल को टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आए इस गाने को कुछ ही समय में 484,660 व्यूज मिल चुके हैं. गाने का म्यूजिक और वीडियो दोनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.
गाना ‘मजनुवा के शादी’ का वीडियो
गाने में दिखा नया अंदाज
‘मजनुवा के शादी’ में शिल्पी राज की आवाज हमेशा की तरह दमदार और दिल को छू लेने वाली है. गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर अशोक राव है. वीडियो की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज खास चर्चा में है. वह पूरे वीडियो में वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं. इस गाने का निर्देशन राजेश ने किया है. मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम छोटू रावत ने किया है, जिससे गाने की क्वालिटी और बेहतर हो गई है.
बॉयफ्रेंड की शादी से दुखी है एक्ट्रेस
म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस काफी दुखी दिख रही है. उनके बॉयफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाती है और वह ये गम बर्दाशत नहीं कर पाती. उसकी हालत खराब हो जाती है और वह शराब का सहारा ले लेती है. हालांकि इस मुश्किल वक्त में उसकी सहेलियां उसकी मदद करती है और उसके साथ आती है. एक्ट्रेस अपनी कहानी अपने दोस्तों को बताती है और बॉयफ्रेंड संग बिताए गए पलों को याद करती है.
यह भी पढ़ें– शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट
यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज
