खुशी कक्कड़ का नया रंगदारी सॉन्ग ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

Khushi Kakar Rangdaari Song: भोजपुरी सॉन्ग 'बिगहा के बिगहा 2.0' यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. आदित्य सम्राट और खुशी कक्कड़ की आवाज, दमदार म्यूजिक ने गाने को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया है.

Khushi Kakar Rangdaari Song Bigaha Ke Bigaha 2.0: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ है. इस सॉन्ग को खुशी के साथ आदित्य सम्राट ने गाया है. यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. यह गाना आदित्य सम्राट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज के कुछ ही समय में इसे 37 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. ये एक रंगदारी सॉन्ग है. आइए आपको पूरी टीम के बारे में बताते हैं.

तमन्ना का ग्लैमरस अंदाज

‘बिगहा के बिगहा 2.0’ गाने के बोल अरुण उमंग ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने तैयार किया है. गाने का म्यूजिक और बीट्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं, यही वजह है कि यह तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में फीचर कर रही एक्ट्रेस तमन्ना का अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. वीडियो में वह कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं, जिससे गाने का विजुअल अपील और भी बढ़ जाता है. उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाते हैं. गाने की शूटिंग और सिनेमैटोग्राफी भी काफी आकर्षक है.

यहां देखें गाने का वीडियो

टीम की जानकारी

  • वीडियो:- आशीष पार्क
  • कोरियोग्राफर : विक्की डीएस
  • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स :- एसएस ग्रुप डिजिटल
  • डिजिटल हेड :- सुमन सौरभ
  • लेबल/कंपनी:-आदित्य सम्राट एंटरटेनमेंट

यूजर्स सॉन्ग को लेकर क्या बोले?

सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए यूजर अविनाश गुप्ता ने लिखा, सुपर सॉन्ग भैया. आप दोनों का आवाज बहुत मस्त है. द क्रिएटिव बॉय नाम के यूजर ने लिखा, भैया का पावर. आशीष यादव नाम के यूजर ने लिखा, जियो शेर.

यह भी पढ़ें शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >