स्वर्ग से प्यारा घर हमारा: परिवार को जोड़ती दिखीं आम्रपाली दुबे, ट्रेलर में दिखा इमोशनल ड्रामा

Swarg Se Pyara Ghar Hamara Trailer: भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सास-बहू की तकरार और पारिवारिक कहानी देखने को मिल रही है. फिल्म में आम्रपाली दुबे और अंशुमान सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Swarg Se Pyara Ghar Hamara Trailer: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर अंशुमान सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है, जिसमें परिवार को जोड़े रखने की कोशिश को दिखाया गया है. इसका ट्रेलर दर्शक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी ने किया है. वहीं फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं. कहानी और पटकथा इंद्रजीत एस कुमार ने लिखी है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी माही शेरला ने संभाली है.

पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं से भरी है कहानी

फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ के ट्रेलर की शुरुआत एक ज्वाइंट फैमिली से होती है. ट्रेलर में घर के माहौल और परिवार की हलचल को दिखाया गया है. साथ ही सास-बहू के बीच होने वाली नोक-झोंक और छोटी-छोटी बातों पर तकरार भी नजर आती है. समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं और घर के भीतर मतभेद बढ़ने लगते हैं. धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं और परिवार बिखरने की कगार पर पहुंच जाता है. फिल्म में आम्रपाली दुबे एक मजबूत और समझदार बहू के किरदार में नजर आ रही हैं. उनका किरदार पूरे परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करता है. ट्रेलर में उनके कई इमोशनल डायलॉग सुनने को मिलते हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बना देते हैं.

कई कलाकारों से सजी है फिल्म

इस फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. आम्रपाली दुबे और अंशुमान सिंह के अलावा श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे. फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत प्यारेलाल यादव और निरपजीत सिंह (निफ्टी) ने लिखे हैं. एडिटिंग धरम सोनी ने की है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है. फिल्म का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

यह भी पढ़ें- अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >