शिवानी सिंह का गाना ‘बेलनवा देही पे बाजी’ रिलीज, काजल त्रिपाठी संग नितिन की जोड़ी ने जीता दिल

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘बेलनवा देही पे बाजी’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी अपने पति को बेलन से पीटने की मजेदार धमकी देती नजर आ रही हैं.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपना नया गाना ‘बेलनवा देही पे बाजी’ लेकर आई हैं. यह गाना पार म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और यूनिवर्सल नितिन की जोड़ी कमाल की लग रही है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका संगीत अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है.

पति को मिली बेलन से मार खाने की धमकी

गाने की कहानी बहुत ही मजेदार है, जिसमें काजल त्रिपाठी अपने ऑन स्क्रीन पति नितिन की हरकतों से परेशान है. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और उन पर मरती हैं. लेकिन वह यह भी याद दिलाती हैं कि दुनिया का हर पति अपनी पत्नी से डरता है. आगे काजल अपने पति को चेतावनी देती हैं कि अगर उन्होंने ज्यादा रंगबाजी दिखाई, तो फिर उनके शरीर पर बेलन चलेगा. यानी वह प्यार-प्यार में अपने पति को बेलन से पीटने की धमकी दे रही हैं.

काजल त्रिपाठी के अलग-अलग लुक्स ने जीता दिल

इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी कई अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं. वह कभी पुलिस कांस्टेबल की ड्रेस में दबंग दिख रही हैं, तो कभी सुंदर साड़ी और लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं. उनके ये अलग-अलग लुक्स गाने की रौनक को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं. वहीं, उनके पति के किरदार में यूनिवर्सल नितिन भी पूरे देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

यहां वीडियो देखें

गाने की टीम

इस गाने का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है और उन्होंने ही इसे कोरियोग्राफ भी किया है. वीडियो की एडिटिंग रवीश कुमार ने की है और इसे राजन वर्मा व अमन कुमार ने शूट किया है. ‘बेलनवा देही पे बाजी’ गाने को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जो सुनने के साथ-साथ देखने में भी बहुत मजेदार है.

यह भी पढ़ें: सृष्टि भारती की आवाज में ‘कहता कजरवा’ ने मचाया धमाल, वीडियो में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >