शिल्पी राज का नया गाना ‘पिय ना जवानी’ आउट, सुनीता सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Piya Na Jawan: शिल्पी राज और विक्की राजा वीरा का नया भोजपुरी गाना ‘पिया ना जवानी’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग वीडियो में सुनीता सिंह नजर आ रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Piya Na Jawan: भोजपुरी गानों की दुनिया में इन दिनों नए-नए ट्रैक तेजी से दर्शकों तक पहुंच रहे हैं और इसी कड़ी में एक और ताजा रिलीज ने एंट्री मार ली है. शिल्पी राज की आवाज में आया नया गाना ‘पिय ना जवानी’ रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान खींचने लगा है. इस गाने में उनके साथ विक्की राजा वीरा की भी आवाज सुनने को मिल रही है.

देखें ‘पिय ना जवानी’ का वीडियो

रिलीज होते ही गाने ने पकड़ी रफ्तार

‘पिय ना जवानी’ गाना आज यानी 28 मार्च को वेव म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. रिलीज के कुछ ही घंटों में इस पर 5 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है. गाने की धुन और बोल इतने कैची हैं कि लोग इसे बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं. ‘पिय ना जवानी’ के वीडियो में सुनीता सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी अदाएं और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

‘पिय ना जवानी’ के कलाकारों की टीम

  • गाना – पिय ना जवानी
  • गायक – विक्की राजा वीरा, शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – सुनीता सिंह
  • गीत – प्रणव बिहारी, सुबदयाल सोहरा
  • म्यूजिक डायरेक्टर – छोटू रावत
  • वीडियो डायरेक्टर – गोविंद प्रजापति
  • कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
  • डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए यूजर @AbhimanyuPatel92 ने लिखा, जबरदस्त सॉन्ग. @khatidehatimasti8259 नाम के यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग. @LG_kumar_inst_46 यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. @jinandiniji72 नाम की यूजर ने लिखा, नाइस सॉन्ग. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी बनाया है.

यह भी पढ़ें- देसी रोमांस और स्टाइलिश लुक के साथ आया ‘काई कलर साड़ियां’, दामिनी यादव का जलवा

यह भी पढ़ें- आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >