Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘केशिया झार द ना हो’ रिलीज, धर्मवीर सिंह-अंजलि पांडे की प्यारी केमिस्ट्री बनीं फैंस की फेवरेट

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘केशिया झार द ना हो’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. धर्मवीर सिंह और अंजलि पांडे की केमिस्ट्री और शानदार म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘केशिया झार द ना हो’ के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं. यह गाना रविवार सुबह Araddhya Music Zone के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया.

गाने में धर्मवीर सिंह और अंजलि पांडे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, क्यूट एक्सप्रेशंस और मजेदार डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. शिल्पी राज की सादगी भरी लेकिन दमदार आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक को और भी खास बना दिया है. वहीं, धर्मवीर सिंह की आवाज गाने में अलग ही जान डाल रही है. ऐसे में आइए अब इसकी खासियत बताते हैं.

‘केशिया झार द ना हो’ की खास बात

गाने की कहानी एक प्यारे पति-पत्नी के नोकझोंक भरे पल को दिखाती है. धर्मवीर सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी अंजलि पांडे से पूछते हैं कि वह कब से शीशे के सामने बैठी हैं और मेकअप कब पूरा होगा. इसके जवाब में शिल्पी राज की आवाज में अंजलि उनसे अपने बाल यानी ‘केश’ बनाने की फरमाइश करती नजर आती हैं. रोमांस, हल्की-फुल्की मस्ती और शानदार म्यूजिक इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है.

फैंस के रिएक्शन

गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “गरदा उड़ा दिए भाई, वीडियो मस्त है”. वहीं दूसरे ने लिखा, “बहुत बढ़िया गाना”. कई फैंस दिल और फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

गाने की टीम

  • गायक:- धर्मवीर सिंह और शिल्पी राज
  • संगीत :- शंकर सिंह
  • गीतकार:- नितेश ठाकुर
  • स्टारिंग: अंजलि पांडे
  • वीडियो:- पैराडाइज प्रोडक्शन
  • निर्देशक:-संदीप राज
  • निर्माता:- आराध्या म्यूजिक जोन
  • लेबल/कंपनी:- आराध्या म्यूजिक जोन
  • डिजिटल हेड – जीएमजे
  • डिजिटल पार्टनर:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

पिछला गाना भी रहा हिट

इससे पहले शिल्पी राज का गाना ‘बलम अंग्रेजी बोले’ रिलीज हुआ था, जिसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. उस गाने में विशाल गुप्ता और क्वीन खुशी की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

यह भी पढ़ें- Samar Singh-Shilpi Raj Bhojpuri Song: ‘रंगदरिया पगरिया’ में समर-शिल्पी की जोड़ी ने फिर चलाया जादू, काजल त्रिपाठी की अदाओं ने लगाया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >