शिल्पी राज का गाना 'देबू का बुढ़ारी में' रिलीज, पल्लवी सिंह के नखरों ने जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी के मशहूर सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज का नया गाना 'देबू का बुढ़ारी में' रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में शिल्पी राज और विजय चौहान की जोड़ी एक और धमाकेदार गाना लेकर आई है. इस नए गाने का नाम है ‘देबू का बुढ़ारी में’. वहीं वीडियो में विजय चौहान के साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह की जोड़ी नजर आ रही है. सीन में दोनों के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इस म्यूजिक वीडियो ने 3 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है.

वाइट ड्रेस में रोमांटिक दिखें विजय-पल्लवी

गाने के वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है. विजय चौहान और पल्लवी सिंह ने पूरे गाने में सफेद रंग की ड्रेस पहने हैं. उनका यह सेम कलर थीम वाला लुक एक बेहतरीन रोमांटिक कपल की वाइब दे रहा है. वीडियो में पल्लवी सिंह अपने ऑन स्क्रीन पति यानी विजय चौहान पर प्यार भरे नखरे दिखाती नजर आ रही हैं. वहीं, विजय चौहान का रोमांटिक अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने की धुन और इसके मजेदार बोल लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं.

गाने का वीडियो यहां देखें और सुनें

विजय चौहान-पल्लवी के बीच दिखी प्यार भरी तकरार

गाने की कहानी पति-पत्नी के बीच होने वाली प्यारी सी नोकझोंक पर आधारित है. वीडियो में पल्लवी सिंह प्यार भरे अंदाज में विजय को बाहर जाकर सोने के लिए कहती हैं. लेकिन विजय उनकी एक भी बात नहीं सुनते और रोमांस को लेकर दोनों में बहस छिड़ जाती है. इस नोकझोंक के साथ-साथ दोनों ने कमाल का डांस भी किया है. विजय और पल्लवी के डांस स्टेप्स गाने की रौनक बढ़ा रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

‘देबू का बुढ़ारी में’ गाने को विजय चौहान और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है. गाने के बोल रजनीश चौबे ने लिखे हैं, जो सुनने में काफी मजेदार हैं. वहीं, छोटू रावत ने अपनी संगीत कला से गाने की धुन को यादगार बना दिया है. वीडियो का निर्देशन हनी पांडे ने किया है, जिन्होंने विजय और पल्लवी की केमिस्ट्री को स्क्रीन पर बहुत खूबसूरती से उतारा है. इसके अलावा नवीन ने बेहतरीन डीओपी का काम संभाला है और सरवन तिवारी ने एडिटिंग के जरिए वीडियो को शानदार बनाया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘गुलाबी कलर सड़िया’ रिलीज, सोना सिंह की अदाओं ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >