Sharda Sinha Sawan Song: हाथ जोड़कर भोले बाबा से शारदा सिन्हा ने किया प्रार्थना, दिल छू लेगा ये गाना, यहां देखें VIDEO

Sharda Sinha Sawan Song: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए आस्था से भरा होता है. इस दौरान भोजपुरी सावन गीत उनकी भक्ति यात्रा को खास बनाते हैं. पवन सिंह और खेसारी के गानों के बीच शारदा सिन्हा का पुराना भजन कौना मुंह शिव जोगी फिर से वायरल हो गया है.

Sharda Sinha Sawan Song: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए आस्था और भक्ति से भरा होता है. इस खास मौके पर बिहार, झारखंड समेत देशभर से हजारों श्रद्धालु देवघर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं. उनकी इस यात्रा को और भी भावपूर्ण बनाते हैं भोजपुरी के सावन गीत. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित कई अन्य भोजपुरी कलाकारों के सावन गीत इन दिनों हर जगह सुनाए दे रहे हैं. इस बीच दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा का गीत कौना मुंह शिव जोगी वायरल हो रहा है.

शारदा सिन्हा का कौना मुंह शिव जोगी आपने सुना क्या?

शारदा सिन्हा का ‘कौना मुंह शिव जोगी’ सावन गीत, बोल बम- शिव के भजन एलबम का गाना है. इसे शारदा सिन्हा के साथ-साथ वन्दना सिन्हा ने गाया है. इसके म्यूजिक डायरेक्टर ज्वाला प्रसाद है और इसे टी सीरीज भक्ति सागर नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है. इसके लिरिक्स विद्यापति, शारदा सिन्हा, नरेन्द्र शुक्ला, ब्रजकिशोर दुवे, बी.एम. झा ने लिखा हैं. सॉन्ग साल 2015 में रिलीज किया गया था. हालांकि सावन के मौके पर एक बार फिर से ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर अबतक 22.35 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और ये बढ़ ही रहे हैं.

छठ गीतों के लिए जानी जाती थी शारदा सिन्हा

छठ गीत के लिए पॉपुलर शारदा सिन्हा का 5 नवंबर 2024 को दिल्ली में निधन हो गया था. उन्हें बिहार की कोकिला के नाम से जाना जाता था. उन्हें भोजपुरी, मैथिली और मगही लोकगीतों के लिए जाना जाता था. उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने लिया था. उन्होंने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसे बॉलीवुड फिल्मों में भी गाना गाया था.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Sawan Song: पवन सिंह के इस कांवड़ सॉन्ग ने 5 दिन में मचाया तहलका, सिंगर ने कान पकड़कर पत्नी से मांगी माफी, जानें व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >