Sharda Sinha की बेटी को देखा है आपने? छठ गीत से जुड़ा ये वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

शारदा सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी वंदना सिन्हा भारद्वाज संग कई तसवीरें और वीडियोज पोस्ट किया है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मां-बेटी साथ में दिख रही है.

Sharda Sinha daughter vandana sinha bharadwaj: लोकगायिका शारदा सिन्हा के छठ गीतों के बिना छठ पूजा अधूरी सी लगती हैं. इस समय शारदा सिन्हा की तबीयत काफी खराब है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में लोकगायिका का इलाज किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके नाम पोस्ट लिखकर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. उनके बेटे अंशुमन सिन्हा से पीएम नरेंद्र मोदी ने बात कर उनका हेल्थ अपडेट लिया. फैंस उनसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं. ऐसे में आपको उनकी बेटी वंदना सिन्हा भारद्वाज के बारे में बताते हैं.

शारदा सिन्हा और उनकी बेटी का ये वीडियो हो रहा वायरल

शारदा सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी वंदना सिन्हा भारद्वाज संग कई तसवीरें और वीडियोज पोस्ट किया है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मां-बेटी साथ में दिख रही है. इसमें बैकग्राउंड में छठ गीत केलवा के पात पर बज रहा है. इसमें आरजे बरखा भी उनके साथ नजर आ रही हैं. शारदा सिन्हा दोनों पर जमकर प्यार बरसाती दिख रही हैं. ये वीडियो बहुत प्यारा है. वहीं, वंदना ने भी अपनी मां संग अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया हुआ है.

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे से क्या बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की. इस बारे में उनके बेटे ने अपनी मां के एक्स अकाउंट पर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एम्स के डायरेक्टर के द्वारा मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही साथ ही मुझे ढाढस बंधाया. उन्होंने कहा कि “परमेश्वर कृपा करेंगे, छठी मईया जरूर कृपा करेंगी, आप अपने आप को संभालिए.” इसके अलावा लोक गायिका चंदन तिवारी, लोककला के समालोचक निराला बिदेसिया ने सिंगर के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है.

Also Read- Sharda Sinha Chhath Geet: शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत रील्स और शॉर्ट्स बनाने के लिए हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >