गाना ‘पिस्तौल’ रिलीज, त्रिशाकर मधु के जबरदस्त डांस ने जीता फैंस का दिल

Pistoul New Bhojpuri Song: ऋतिक सिंह और सृष्टि भारती का नया गाना ‘पिस्तौल’ रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है. आशुतोष तिवारी के लिखे इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

Pistoul New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक पर एक गाना रिलीज हो रहा है. इस बीच में सिंगर ऋतिक सिंह और सृष्टि भारती का नया गाना ‘पिस्तौल’ रिलीज कर दिया गया है. ‘एल्बम पिस्तौल’ का यह टाइटल ट्रैक अपनी दमदार गायकी और बेहतरीन म्यूजिक की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है.

ग्लैमरस लुक में छाईं त्रिशाकर मधु

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु ने एक बेहद ही ग्लैमरस और बोल्ड लुक अपनाया है. उन्होंने एक रंग-बिरंगा शिमरी क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह जबरदस्त लग रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कातिलाना डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं और उनके एक्सप्रेशन बेहद ही शानदार और एनर्जेटिक हैं, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं. दूसरी ओर ऋतिक सिंह भी रंगदार अंदाज में दिख रहे हैं, जहां वह हाथ में पिस्टल लिए हुए नजर आए हैं, जो गाने के बोल और माहौल के साथ पूरी तरह से मेल खाता है. दोनों की यह जुगलबंदी और एनर्जी इस वीडियो को और भी दमदार बना रही है. अब तक इस गाने के म्यूजिक वीडियो पर 14 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

‘पिस्तौल’ गाने का वीडियो देखें

गाने की शानदार टीम

इस गाने को ऋतिक सिंह और सृष्टि भारती ने अपनी खास आवाज में पिरोया है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो सीधे फैंस के जुबान पर चढ़ रहे हैं. वहीं सरगम आकाश का म्यूजिक गाने को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है. गाने के वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वीडियो की क्वालिटी और प्रजेंटेशन की काफी तारीफ हो रही है. इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में प्रोड्यूसर महिपाल सिंह और राजीव कुमार का अहम योगदान रहा है.

फैंस का प्यार भरा रिएक्शन

गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जियो भैया. दूसरे यूजर ने लिखा, प्यारा सॉन्ग बा जानू.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘चाय पियावतानी दूध के’ रिलीज, पल्लवी संग विक्टर यादव की केमिस्ट्री हुई वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >