Pawan Singh की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे पास उनसे बात करने का कोई और तरीका नहीं था

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर को बिना अनुमति छूते दिखे. वहीं, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि पवन उनके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पावर स्टार का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को बिना उनकी कंसेंट के छूते नजर आए थे. इसे लेकर इंटरनेट पर काफी हंगामा हुआ. अजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की अनाउंसमेंट कर दी थी. जिसके बाद एक्टर ने उनसे माफी मांगी और अंजलि ने उन्हें माफ कर दिया. दूसरी तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. उनके पोस्ट के अनुसार एक्टर उनके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे. अब ज्योति ने बताया कि उन्होंने ऐसा पोस्ट क्यों किया.

ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर किया रिएक्ट

ज्योति सिंह से पूछा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट क्यों किया. इसपर पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम काफी समय से उन्हें मैसेज और कॉल कर रहे थे, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे थे. हमारे पास उनसे बात करने का कोई और तरीका नहीं था इसलिए हमने सोशल मीडिया का सहारा लिया. हम सोशल मीडिया के जरिए उनसे बात करना चाहते हैं. उन्हें मेरे मैसेज का जवाब देना चाहिए और मेरी कॉल उठानी चाहिए.”

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह संग अपनी एक फोटो पोस्ट की थी. फोटो में एक्टर ज्योति की मांग में सिंदूर लगाते दिखे थे. इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘आदरणीय पत्ति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगो ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नही समझा. मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई, छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा. लेकिन आपने मिलने से माना कर दिया बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को. पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आपसे मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आपने नही दिया. दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं. मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं.’

यह भी पढ़ेंअरविंद अकेला के गाने पर आम्रपाली दुबे की कातिलाना अदाएं देख फैंस हुए फिदा, VIDEO हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >