Pawan Singh Upcoming Film Daanveer: पवन सिंह फिल्म ‘दानवीर’ में आएंगे नजर, इस शहर में शुरू हुई शूटिंग, पावर स्टार बोले- मूवी मजबूत संदेश देगी

Pawan Singh Upcoming Film Daanveer: पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘दानवीर’ है, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है. इस बारे में पावर स्टार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. फिल्म का हिस्सा समर सिंह भी है.

Pawan Singh Upcoming Film Daanveer: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने सॉन्ग राजा रंगबाज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सॉन्ग ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था. इसके अलावा एक्टर कुकिंग रियलटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आए थे. ये एपिसोड काफी मजेदार था, जिसमें पवन सिंह ने ठेकुआ और चोखा बनाया था. इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दानवीर’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है. इस बारे में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया है.

फिल्म ‘दानवीर’ के बारे में

फिल्म ‘दानवीर’ में पवन सिंह के अलावा समर सिंह, प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग लखनऊ की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर होगी. मूवी का निर्माण वाई सी प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. और मारफा म्यूजिक के बैनर तले किया जा रहा है. मूवी के सह-निर्माता इमरोज अख्तर है. इसके डायरेक्टर और राइटर मनोज नारायण है. मूवी में सॉन्ग छोटू और रत्नेश सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह और सरगम का होगा. कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और सोनू के होंगे.

पवन सिंह ने फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म ‘दानवीर’ को लेकर पवन सिंह ने बताया कि इसकी स्टोरी दर्शकों को न सिर्फ भरपूर मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देगी. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी मूवी है जिसमें, एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य का बैलेंस देखने को मिलेगा. साथ ही कहा कि लखनऊ जैसे खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग शुरू होना पूरी टीम के लिए उत्साहजनक है. आगे टीआरपी किंग ने कहा कि कहा कि निर्देशक मनोज नारायण की सोच और विजन बहुत स्पष्ट है और पूरी टीम पूरे मनोयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इसके अलावा एक्टर ने फिल्म पर दर्शकों को अपना प्यार देने के लिए कहा.

यह भी पढ़ेंLaughter Chefs 3: लाफ्टर शो में पवन सिंह का धुआंधार अंदाज, इस कंटेस्टेंट के लिए कहा- ऐसा चोखा बनाऊंगा कि 3 दिन बाथरूम से बाहर नहीं निकलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >