Rajaji Ke Dilwa Tut Jaaye Song: शिवानी से मनमुटाव के बाद पवन सिंह का अनोखा अंदाज, मनाते हुए बोले- राजा जी के दिलवा टूट…

Rajaji Ke Dilwa Tut Jaaye Song: पवन सिंह और शिवानी सिंह का हिट भोजपुरी गाना ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन. नाराज प्रेमिका को मनाते दिखे पवन, गाने ने पार किए 255 मिलियन व्यूज.

Rajaji Ke Dilwa Tut Jaaye Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने हिट गाने ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस गाने में उनके साथ नजर आईं हैं खूबसूरत अभिनेत्री शिवानी सिंह, और दोनों की जुगलबंदी ने सोशल मीडिया पर फिर से तहलका मचा दिया है. गाने की रोमांटिक और शरारती केमिस्ट्री को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं. अबतक इस गाने ने कितने व्यूज बटोर डाले हैं, आइए बताते हैं.

255 से ज्यादा बटोर लिए व्यूज

गाने की कहानी में पवन सिंह अपनी रूठी हुई प्रेमिका शिवानी को मनाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, “राजा जी के दिलवा टूट जाई…” पवन का यह अंदाज फैंस को बेहद प्यारा लग रहा है. यही वजह है कि गाने को यूट्यूब पर अब तक 259 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

शिवानी-पवन ने मचाया तहलका

आशुतोष तिवारी के लिखे गए लिरिक्स और प्रियांशु सिंह के शानदार म्यूजिक ने इस गाने को एक जबरदस्त हिट बना दिया है. शिवानी सिंह की मधुर आवाज और पवन सिंह की दमदार परफॉर्मेंस ने गाने को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. यह गाना 30 अप्रैल 2024 को DRS Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और उसी दिन से यह ट्रेंड में बना हुआ है.

विदेशों में भी हुआ पॉपुलर

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शादी, पार्टी और सोशल मीडिया रील्स में काफी यूज किया जा रहा है. यह गाना बिहार, यूपी ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के बीच धूम मचा रहा है.

यह भी पढ़े: Ramayana में रणबीर कपूर संग काम करने पर लक्ष्मण बने रवि दुबे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका एटीट्यूड…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >