गाना ‘करब ना गुलामी’ हुआ वायरल, वीडियो में संजना संग पावर स्टार का प्यार भरा तकरार

Pawan Singh Karab Na Gulami Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘करब ना गुलामी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने में दमदार बोल और जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है.

Pawan Singh Karab Na Gulami Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर पावर स्टार अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं. उनका नया गाना ‘करब ना गुलामी’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस गाने में उनके साथ शिल्पी राज की आवाज भी सुनने को मिल रही है. वहीं वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस संजना सिंह अपने देसी अंदाज में जलवा बिखेरते नजर आई है.

वीडियो में पवन सिंह संग पत्नी का प्यार भरा तकरार

गाने के वीडियो में पवन सिंह और संजना सिंह के बीच प्यारी तकरार देखने को मिलती है. एक सीन में पवन सिंह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी संजना से कहते नजर आते हैं कि “मेहर हो तो मेहर जैसा ही रहना पड़ेगा, मेरी कुछ बातें भी माननी पड़ेंगी” इस पर उनकी पत्नी भी तुरंत जवाब देती हुए कहती हैं कि उन्होंने दहेज दे कर लाया है इसलिए गुलामी नहीं करेंगी. इसके बाद सिंगर सीन में अपनी पत्नी को साड़ी देते हुए मनाते दिखाई देते हैं. गाने में दोनों जबरदस्त डांस करते और महफिल जमाते नजर आते हैं. वहीं दोनों के बीच रोमांस गाने को और एंटरटेनिंग बना रहा है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

टीआरपी किंग-शिल्पी की जोड़ी गाने में मचाया धमाल

‘करब ना गुलामी’ गाना पूरी तरह जोश से भरा गाना है. जिसमें पवन सिंह की दमदार आवाज सुनने को मिलती है, वहीं शिल्पी राज की गायकी भी इसमें अलग रंग भरती है. गाने के बोल शुभम अग्रवाल ने लिखे हैं, जो काफी जोशीले और सीधे दिल को छूते हैं. वहीं म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है, जो गाने को और भी एनर्जेटिक बना देता है. गाने का निर्देशन गोल्डी जयसवाल ने किया है और कोरियोग्राफी सनी सोन ने संभाली है. शानदार लोकेशन, डांस और एनर्जी की वजह से यह गाना दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है.

फैंस के रिएक्शन

गाने पर पवन सिंह के फैंस कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने गाने को बवाल लिखा तो, किसी ने दिल को छू जाने वाला. एक यूजर ने तो शिकायत करते हुए लिखा, पवन भैया आप गाना इतना लेट क्यों लाते हो जान निकल जाता है आपका गना सुनने के लिए.

यह भी पढ़ें: नीलकमल सिंह का गाना ‘बम लागेलु’ हुआ रिलीज, आकांक्षा पूरी संग दिखा धमाकेदार अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >