Pawan Singh Deoghar Se Le Le Aiha Song: जीजा पवन सिंह से स्मृति सिन्हा ने सावन में रख दी लंबी फरमाइश, बोलीं- देवघर से ले ले अईहS

Pawan Singh Deoghar Se Le Le Aiha Song: सावन के पावन मौके पर पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का गाना ‘देवघर से ले ले अईहS’ फिर वायरल हो रहा है. इस गाने में दोनों स्टार्स जीजा-साली के किरदार में मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं, जिसने भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत लिया.

Pawan Singh Deoghar Se Le Le Aiha Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और खूबसूरत अदाकारा स्मृति सिन्हा की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर नजर आती है, फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. इन दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है. इनकी केमिस्ट्री इतनी बेहतरीन होती है कि हर गाना और फिल्म दर्शकों के दिल में बस जाती है.

इस बीच सावन के पावन महीने में एक बार फिर पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘देवघर से ले ले अईहS’ (Deoghar Se Le Le Aiha) वायरल हो रहा है. इस गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी नजर आ रही है, जिसमें पवन सिंह जीजा और स्मृति साली बनी हैं. दोनों के बीच की शरारत और प्यार भरी नोकझोंक ने दर्शकों को फिर से मंत्रमुग्ध कर दिया है.

स्मृति सिन्हा ने जीजा पवन सिंह से की फरमाइश

इस गाने में दिखाया गया है कि पवन सिंह देवघर की यात्रा पर निकलने वाले हैं और स्मृति सिन्हा उनसे देवघर से लाने वाली चीजों की लंबी लिस्ट बना रही हैं. गाने में दोनों कलाकारों ने बोल बम कुर्ता पहन रखा है, जो सावन के माहौल को और भी ज्यादा पावन बना देता है.

12 मिलियन से ज्यादा बटोरे व्यूज

इस वीडियो को DRS म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे अब तक 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. यह गाना सावन के अवसर पर लोगों के दिलों को फिर से छू रहा है.

गाने के बारे में…

‘देवघर से ले ले अईहS’ गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने बेहतरीन आवाज दी है. वहीं, बोल गौतन राय काला नाग और म्यूजिक रवि राज देवा ने दिया है. जबकि, डायरेक्शन और कोरियोग्राफी गोल्डी जैसवाल की है. बता दें कि शिल्पी राज और पवन सिंह की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है, वहीं स्मृति सिन्हा की अदाएं और एक्सप्रेशंस ने वीडियो को चार चांद लगा दिए हैं. कोरियोग्राफी भी बेहतरीन है, जो सावन के माहौल को जीवंत बनाती है.

सावन में भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर इस गाने को देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Chudi Hariyarki Song: सावन में छाया खेसारी लाल यादव का बोलबम सॉन्ग ‘चुड़ी हरियरकी’, दिखा भक्ति और मस्ती का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >