Tej Pratap Yadav Targets Pawan Singh Nirahua: भोजपुरी बवाल जबसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ है, तभी से फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से जानने को बेताब हैं. शो में कभी पवन सिंह ने अपनी जिंदगी के अनसुने राज खोले, तो कभी आम्रपाली दुबे ने बिना शादी के बच्चा गोद लेने की इच्छा जाहिर कर सबको चौंका दिया. वहीं, तेज प्रताप यादव और निरहुआ भी अपनी स्ट्रगल लाइफ को याद कर कई बार इमोशनल नजर आए.
Tej Pratap Yadav Calls Pawan Bekar: तेज प्रताप यादव ने पवन को कहा बेकार
भोजपुरी बवाल का एक नया प्रोमो जियोहॉटस्टार ने रिलीज किया है. इसमें पावर स्टार पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक रूम में बैठे रहते हैं. टीवी पर उन्हें तेज प्रताप यादव का एक क्लिप दिखाया जाता है. जिसमें लालू यादव के बेटे सबसे पहले तो पवन भैया का एक फोटो हवा में उठाते हैं और वहां मौजूद भीड़ से पूछते हैं, 'ईई कौन हैं.' वहां मौजूद लोग बोलते हैं पवन सिंह. तभी तेज प्रताप बोलते हैं, 'बे यार ये बेकार है.'
Tej Pratap Yadav Calls Bhojpuri Films Ghatiya: तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी फिल्मों को बताया घटिया
फिर वह निरहुआ का पोस्टर ऊपर करते हैं और पूछते हैं इनके बारे में बताइये. कुछ लोग कहते हैं निरहुआ. एक औरत खड़ी होकर कहती हैं कि भोजपुरी मूवीज नहीं देखते हैं, हमको एकदम घटिया लगता है. तब तुरंत तेज प्रताप कहते हैं कि हमको भी एकदम घटिया लगता है. फिर निरहुआ का पारा हाई हो जाता है, वह पवन सिंह को कहते हैं, आप इस तरह से हमको नीचा दिखाना चाहोगे. वो जो हाल उनका है, उसके जिम्मेदार वह खुद हैं. आप कौन हो, क्या उखाड़े हो... चल हट. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, क्या तेजू भैया अब मुसीबत में हैं? #BhojpuriBawaal हर रोज रात 9 बजे #JioHotstar पर और रात 10:30 बजे #ColorsTV पर स्ट्रीमिंग होगी.
ये भी पढ़ें: Ex गर्लफ्रेंड काजल राघवानी पर खेसारी लाल यादव ने उठाया था हाथ? भोजपुरी एक्टर बोले- मर्द साबित करने की जरूरत नहीं
ये भी पढ़ें: निरहुआ से प्यार करती हो... पत्नी से नहीं करते मोहब्बत, बस इतना सुनते ही भड़की आम्रपाली दुबे, बोली- सोचकर बोलिएगा
