Pawan Singh: “सीता वनवास में भी साथ थी, राम अयोध्या में साथ न दे सके”, तीसरी शादी के बीच पत्नी ज्योति का पोस्ट वायरल

Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर व सिंगर पवन सिंह इनदिनों अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चे में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी की अफवाहें जोरों पर हैं. अब इनसब के बीच पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. लोग उस पोस्ट को पवन सिंह से जोड़ कर देख रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने विवादित बयानों को लेकर तो कभी अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर. अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में हैं. 20 जनवरी को भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का बर्थडे था. इस मौके पर लखनऊ में एक ग्रांड पार्टी रखी गयी थी. पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ शामिल हुए थे. वही महिमा सिंह जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी पत्नी बता रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिमा सिंह को जान कहकर अपने पास बुलाते हुए दिख रहे हैं. अब इनसब के बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह का एक पोस्ट चर्चे में है. ज्योति सिंह के पोस्ट को पवन सिंह से जोड़ कर देखा जा रहा है. 

ज्योति सिंह की इंस्टा स्टोरी

ज्योति सिंह की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

राम अयोध्या में भी न दे सके साथ

दरअसल, पवन सिंह और महिमा सिंह की कथित शादी के चर्चों के बीच ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था, “सीता वनवास में भी साथ थी राम तो अयोध्या में भी साथ न दे सके”. अब इस स्टोरी को फैंस पवन सिंह और ज्योति से जोड़ कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. 

तीसरी शादी की चर्चा हुई तेज

दरअसल, महिमा सिंह और पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर अफवाहों का दौर जोरों पर है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है. पवन सिंह के बर्थडे पार्टी से शुरू हुई इस अफवाह को और हवा तब मिल जाती है जब पावर स्टार बार-बार महिमा सिंह के साथ दिखाई देते हैं. कुछ दिनों पहले पवन सिंह और महिमा का दो वीडियो सामने आया था, जिसके पहले वीडियो में महिमा पवन सिंह के एकदम बगल में बैठी थीं. दूसरे वीडियो में रात के समय पवन सिंह के साथ बैठकर महिमा हाथ सेंकते नजर आई थीं. अब गुंजन सिंह के पार्टी में एक बार फिर पवन सिंह के साथ इंट्री पर इस अफवाहों को और धार मिल गयी है.

यह भी पढे़ं: Amir Khan GF: गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं आमिर खान? खुद सामने आ कर दिया बयान, फैंस को चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >