Operation Sindoor Song: नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह का ऑपरेशन सिंदूर सॉन्ग, वीडियो कर देगा इमोशनल

Operation Sindoor Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने धांसू गानों से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है. अब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर एक और धमाकेदार गाना बना दिया, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें पहलगाम अटैक से लेकर भारतीय सेना के ऑपरेशन की झलक देखने को मिली.

Operation Sindoor Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में और गाने बनाए है, जो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग पर चली जाती है. यूं तो सुपरस्टार 15 अगस्त और 26 जनवरी पर ही देशभक्ति गाने रिलीज करते हैं, लेकिन अब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर एक धांसू गाना बना दिया, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. लोगों भोजपुरी सिंगर की आवाज और वीडियो में मौजूद सीन्स को खूब पसंद कर रहे हैं.

पवन सिंह के गाने में क्या दिखा खास

पवन सिंह का ये न्यू सॉन्ग की शुरुआत कश्मीर की खूबसूरत वादियों से होती है, जिसमें एक शख्स दूरबीन से वहां पिकनिक मना रहे फैमिली को देखता है. बाद में वो ग्रुप में आते हैं और मासूम लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं. आसपास औरतें अपने पति की लाश देखकर चीखती-चिल्लाती है. फिर पवन सिंह का शॉर्ट आता है, जिसमें पीएम मोदी भाषण देते हैं और कहते हैं कि आतंकवादियों को छोड़ेंगे नहीं. फिर क्या था इमोशनल ट्रॉमा के बाद भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हैं.

नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर सॉन्ग को पवन सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. गाने को किशोर दुलारुआ ने लिखा और कम्पोज किया है. वहीं शानदार म्यूजिकल गौतम यादव की ओर से तैयार किया गया है. बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया. सॉन्ग नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं अब तक इसे 2.9 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. पवन सिंह का ये न्यू सॉन्ग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की ओर से दिखाए गए साहस को समर्पित है. दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादियों ठिकानों को तबाह कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Song: पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बना दिया धांसू गाना, आपने सुना क्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >