नया गाना ‘ओढनिया’ हुआ रिलीज, नेहा का ओढ़नी देख पंकज मतलबी ने हारा अपना दिल

Odhaniya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती का नया धमाका ‘ओढनिया’ रिलीज हो गया है. गाने में नेहा सिंह के देसी अंदाज और जबरदस्त डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

Odhaniya New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक और नया गाना धूम मचाने के लिए आ गया है. पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती की जुगलबंदी में गाया गया गाना ‘ओढनिया’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रैक को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह था और अब यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बोल और संगीत इतने मजेदार हैं कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं.

नेहा सिंह के ओढनिया पर फिदा पंकज

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नेहा सिंह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस से धमाल मचाती नजर आ रही हैं. उनके साथ वीडियो में खुद सिंगर पंकज मतलबी देखाई दे रहे हैं. गाने की कहानी प्यार के इजहार को खास अंदा में दिखाती है, जिसमें पंकज एक्ट्रेस की ओढ़नी पर इस कदर फिदा हो जाते हैं कि उन्हें अपना दिल देने की बात करने लगते हैं. दोनों के बीच के ये रोमांटिक पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में बना यह म्यूजिक वीडियो देखने और सुनने में काफी शानदार और फिल्मी फील देता है. वहीं, अभिषेक गुप्ता के संगीत ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी है कि इसे सुनकर कोई भी झूम उठेगा. अब तक इसे 1,600 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. भोजपुरी गानों के शौकीन इस मजेदार वीडियो को जी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर देख और सुन सकते हैं.

गाने का वीडियो

पूरी टीम की मेहनत रंग लाई

गाने के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जो जुबान पर चढ़ जाने वाले हैं. प्रवीण यादव की एडिटिंग और पंकज यादव की कलरिंग (DI) ने वीडियो की क्वालिटी को और भी निखार दिया है. कुल मिलाकर यह गाना एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है जिसे भोजपुरी प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का गाना ‘हमके राखs पटना’ रिलीज, देसी लुक में मुस्कान ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >